https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Home Blog Page 4546

समर्थन मूल्य पर धान तौलते नजर आए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

0

बिलासपुर। Paddy purchase in Chhattisgarh: धान के कटोरा छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी रविवार को प्रारंभ हुई। समर्थन मूल्य को लेकर केंद्र-राज्य सरकार के बीच राजनीतिक लड़ाई के बाद शुरू हुई धान खरीदी से किसानों को राहत मिली है। छत्तीसगढ़ के धान उत्पादक किसानों का इंतजार एक दिसंबर को खत्म हो गया। प्रदेश में इस साल 19.56 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। जो बीते वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 16 लाख 97 हजार से दो लाख 58 हजार अधिक है। किसानों को फिलहाल केन्द्र सरकार से घोषित समर्थन मूल्य (एमएसपी) कामन धान के लिए 1 हजार 815 रुपये और ए ग्रेड (पतला धान) के लिए 1 हजार 835 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।

राज्य सरकार ने अपनी घोषणा के अनुसार किसानों को प्रति किंवटल 2500 रुपये देने का दावा किया है। अंतर की राशि के लिए किसानों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। इस बीच धान खरीदी के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में खुद धान तौलते नजर आए।

मध्य प्रदेश में चलने लगी सर्द हवाएं, आज से ठंड में इजाफा होने के आसार

0

भोपाल। Madhya Pradesh Weather Updates हवा का रुख बदलने से शनिवार दोपहर से वातावरण में सिहरन(Cold Wind) बढ़ गई है। रविवार से ठंड (Cold Weather ) में इजाफा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अब रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। दो-तीन दिन में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्रीसे. तक की गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological center) के प्रवक्ता के मुताबिक राजस्थान पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण पिछले 3-4 दिन से हवा का रुख बदला हुआ था। दक्षिणी हवा चलने से वातावरण में नमी बढ़ रही थी। जिसके चलते शुक्रवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में कुछ स्थानों पर बरसात भी हुई।

मौसम विज्ञानी एसएन साहू के मुताबिक राजस्थान पर बना सिस्टम हरियाणा की तरफ खिसक गया है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से बना प्रति चक्रवात भी कमजोर पड़ गया है। इस वजह से शनिवार से हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो गया है। इससे वातावरण में सिहरन बढ़ना शुरू हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्रीसे. रिकार्ड हुआ, जो शुक्रवार के अधिकतम तापमान (30.3) के मुकाबले 1.4 डिग्रीसे. कम रहा। साहू के मुताबिक हाल ही में उत्तर भारत में बर्फबारी के साथ ही बरसात भी हुई है। इस वजह से वहां से आने वाली सर्द हवाओं से राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर ठंड बढ़ेगी।

हैदराबाद दुष्कर्म मामले में आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा बार काउंसिल

0

तेलंगाना (Telangana) में एक जिला बार काउंसिल ने यहां महिला पशु चिकित्सक के बलात्कार और हत्या मामले में चारों आरोपियों की पैरवी न करने का रविवार को फैसला लिया. रंगा रेड्डी बार एसोसिएशन (Bar Association Ranga Reddy District Court) के अध्यक्ष मट्टापल्ली श्रीनिवास ने कहा कि उन्होंने आरोपियों द्वारा किए जघन्य अपराध के खिलाफ नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी के तहत यह फैसला लिया है.

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, हमने आरोपियों को कोई कानूनी सेवा न देने का फैसला किया. ऐसे मामलों में अदालत जिला विधि सेवा प्राधिकरण को उनके लिए वकील नियुक्त करने का निर्देश दे सकती है. जब प्राधिकरण किसी वकील को आरोपियों का प्रतिनिधित्व करने का निर्देश देगी तो हम इससे इनकार नहीं कर सकते.

श्रीनिवास ने कहा कि पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जो मामला दर्ज किया है, उसकी कुछ धाराओं के तहत मौत की सजा हो सकती है. चारों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी (सामूहिक दुष्कर्म), 302 (हत्या) और 201 (सबूत नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

श्रीनिवास ने कहा कि संघ ने यह भी मांग की कि सरकार तुरंत न्याय के लिए मुकदमे की सुनवायी तेज करने के लिए अलग से विशेष अदालत बनाए. वे अमानवीय हमले की निंदा करने के लिए अदालत के मुख्य प्रवेश द्वार पर दो दिसंबर को प्रदर्शन करेंगे.

मोहन भागवत के साथ मंच पर दिखे सोनिया गांधी के करीबी रहे यह नेता

0

नई दिल्ली. दिल्ली में आयोजित गीता प्रेरणा महोत्सव कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के करीबी रहे जनार्दन द्विवेदी (Janardan Dwivedi) की उपस्थिति के कई मायने निकाले जा रहे हैं. द्विवेदी इस कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भगवत (Mohan Bhagwat) के साथ नजर आए. कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे जनार्दन द्विवेदी ने बीजेपी के कई नेताओं, मंत्रियों और धार्मिक गुरुओं के साथ मंच साझा किया. इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और जनार्दन द्विवेदी के अलावा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी उपस्थित थे. गीता प्रेरणा महोत्सव का आयोजन ‘जीओ गीता’ नाम के संगठन ने करवाया.

द्विवेदी काफी लंबे समय महासचिव रहे

बता दें कि जनार्दन द्विवेदी काफी लंबे समय तक कांग्रेस महासचिव रहे हैं. यूपीए-1 और यूपीए-2 में जनार्दन द्विवेदी यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के बाद सबसे कद्दावर नेताओं में से एक थे. द्विवेदी ने साल 2018 में स्वेच्छा से रिटायरमेंट ले ली थी. जनार्दन द्विवेदी ने कई कांग्रेस अध्यक्षों इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और सोनिया गांधी के साथ काम किया है.

अनुच्‍छेद 370 हटाने का किया था स्‍वागत
इसी साल मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का जनार्दन द्विवेदी ने स्वागत किया था. द्विवेदी ने कहा था, ‘मेरे राजनीतिक गुरु राम मनोहर लोहिया जी हमेशा इस अनुच्छेद के खिलाफ थे. इतिहास की एक गलती को आज सुधार लिया गया है, भले ही देर से.’ कांग्रेस में रहते हुए द्विवेदी द्वारा मोदी सरकार की तारीफ करने का उस समय भी मतलब निकाले जाने लगे थे. सोशल साइट्स पर उनको बीजेपी ज्वाइन करने की अग्रीम बधाई भी मिलने लगी थी.

प्रणब मुखर्जी के बाद दूसरे नेता जो RSS प्रमुख के साथ दिखे

हालांकि, कांग्रेस से इस समय उन्होंने दूरी बना रखी है. द्विवेदी कांग्रेस के ऐसे दूसरे दिग्गज नेता हैं, जो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच साझा किया है. इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे प्रणब मुखर्जी ने भी आरएसस प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच साझा किया था. प्रणब मुखर्जी ने पिछले साल संघ द्वारा आयोजित विजयादशमी कार्यक्रम में भाग लिया था. प्रणब मुखर्जी का भी गांधी परिवार से नजदीकी संबंध रहा है.

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बड़ा बयान, कहा- खुद घुसपैठिए पीएम मोदी और शाह

0

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। अधीर रंजन ने कहा है कि हिन्दुस्तान सब का है, हिंदुस्तान के किस जगीर है क्या? इस देश पर सबका समान अधिकार है। अमित शाह जी, नरेन्द्र मोदी जी खुद घुसपैठिए हैं। दोनों का घर गुजरात में है और वे दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं।

प्रियंका रेड्डी का रेप कर जिंदा जलाने वाले आरोपी की मां बोली- फांसी दे दीजिए या जला दो, मेरी भी है एक बेटी…

0

हैदराबाद: वेटनरी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी से रेप और मर्डर की घटना ने पूरे देश को ​हिलाकर रख दिया है। इस घटना को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है। पूरे देश में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग हो रही है। इस कांड को लेकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है। वहीं, कुछ-कुछ जगहों पर लोग सड़कों पर उतरकर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच इस घिनौने वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी की मां ने मीडिया के जरिए बात कर यह अपील की है कि उसके बेटे को भी जिंदा जला दिया जाए, जैसा उसने प्रियंका को जलाकर मार दिया था।

मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रियंका रेप के बाद निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों के परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उनके बेटों को अगर मौत की सजा दी जाती है तो वे विरोध नहीं करेंगे। मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी केशवुलु, गुडीगांडला गांव का रहने वाला है। आरोपी की मां श्यामला ने मी​डिया से बात करते हुए कहा है कि ‘उसे फांसी दे दीजिए या जला दीजिए, जैसे उन लोगों ने डॉक्टर के साथ किया उसका रेप करने के बाद। उन्होंने आगे कहा कि मैं डॉक्टर के परिवार का दर्द पसमझ सकती हूं। मेरी भी एक बेटी है और मुझे पता है कि महिला का परिवार दर्द से गुजर रहा है। अगर ये पता होने के बावजूद कि मेरे बेटे ने जघन्य अपराध किया है, में उसका बचाव करूं तो लोग मुझसे सारी जिंदगी नफरत करेंगे।

आरोपी केशवुलु की मां श्यामला ने आगे कहा है कि गुरुवार सुबह जब पुलिस केशवुलु को गिरफ्तार करने घर पर पहुंची तो उसके पिता ने झार ही छोड़ दिया। केशवुलु की 5 महीने पहले ही हमने उसकी पसंद की लड़की से शादी करवाई थी। घर पर उसे कोई दबाव नहीं था, क्योंकि उसे किडनी की बीमारी थी। हम उसे हर 6 महीने पर इलाज के लिए हैदाराबाद के निम्स अस्पताल इलाज के लिए ले जाते थे। दो अन्य आरोपी जोलू शिवा और जोलू नवीन भी गुडगांडला के रहने वाले हैं। वहीं, मोहम्मद आरिफ पास के गांव जकलैर का रहने वाला है। आरिफ की मां मूले बी ने भी मीडिया से बात करते हुए उसे कड़ी सजा देने की मांग की है। मूले बी ने कहा है कि घिनौनी घटना को अंजाम देने के बाद आरिफ घर आया था, लेकिन उसने एक्सीडेंट में एक युवती की मौत हो जाने की बात बताई थी। उसके पिता हुसैन ने कहा कि उन्हें उसके अपराध के बारे में कुछ नहीं पता था। उन्होंने कहा, वह जिस सजा के लायक उसे वह मिलनी चाहिए।

मंत्री कवासी लखमा का एक और विवादस्पद बयान, भाजपा को बताया ‘बेशर्म पार्टी’

0

 प्रदेश के आबकारी और उद्योग महकमे के मंत्री कवासी लखमा का विवादस्पद बयानों का सिलसिला लागातार जारी है। इसी कड़ी में धमतरी पहुंचे कवासी लखमा ने रविवार को ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर एक बार फिर सियासी गलियारों में बवाल मच सकता है। मंत्री लखमा ने भाजपा को बेशर्म पार्टी बताया है। दरअसल कवासी लखमा रविवार को नगरीय निकाय चुनाव का जायजा लेने धमतरी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा को बेशर्म पार्टी बताया है। महाराष्ट्र में फडणवीस के सीएम पद की शपथ और इस्तीफा का हवाला देते हुए कहा है कि भाजपा बेशर्म पार्टी हो गई है।बता दें कवासी लखमा लंबे समय से अपने विवादित बयानों के चलते लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी वो स्कूली बच्चों को नेता बनने के लिए अधिकारियों का कॉलर पकड़ने की सलाह देते हुए नजर आते हैं तो कभी बलि प्रथा को फिर से शुरू करवाने को लेकर चर्चा में आए थे।

बस्तर पर कांग्रेस का खास फोकस, ये आदिवासी विधायक बनेंगे विधानसभा के अगले उपाध्यक्ष

0

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस (Congress) पार्टी बस्तर (Bastar) इलाके से पीसीसी चीफ (PCC Chief) और एक मंत्री (Minister) चुनने के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष (Assembly Deputy Speaker) भी एक आदिवासी (Adivasi) चेहरे को बनाने की तैयारी में है. इसी कड़ी में शनिवार को बस्तर के भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी (Manoj Mandavi) ने विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया. मंडावी के नामांकन पत्र पर सत्तापक्ष की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel), मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo), ताम्रध्वज साहू प्रस्तावक बने तो. वहीं विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, जोगी कांग्रेस विधायक धर्मजीत सिंह, बसपा विधायक केशव चंद्रा ने बतौर प्रस्ताव-समर्थक अपना समर्थन दिया. बता दें कि शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री, पीसीसी प्रभारी, पीसीसी चीफ सहित मंत्री, राज्यसभा सांसद, जोगी कांग्रेस दल के विधायक विधानसभा पहुंच कर मनोज मंडावी के नामांकन में शामिल हुए. गौरतलब है कि सभी दल के समर्थन के बाद अब मनोज मंडावी का उपाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है. फिलहाल इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है. जानकारी के मुताबिक सोमवार को मनोज मंडावी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी. अगर इसके बीच कोई नामांकन आता है तो चुनाव किया जाएगा. बता दें कि रविवार को दोपहर 12 बजे तक नामांकन का आखिरी समय है.

तल्खी के बाद उद्धव ठाकरे ने की फडणवीस की तारीफ, कहा- मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा

0

महाराष्ट्र (Maharashtra) में सत्ता को लेकर बढ़ी तल्खी के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने रविवार को पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की जमकर तारीफ की. उद्धव ने सदन में बोलते हुए कहा, ‘मैंने देवेंद्र फडणवीस से बहुत चीजें सीखी हैं और मैं हमेशा उनका दोस्त रखूंगा. मैं अभी भी ‘हिंदुत्व’ की विचारधारा के साथ हूं और इसे कभी नहीं छोड़ूंगा.’ उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में मैंने कभी भी सरकार को धोखा नहीं दिया है.

महाराष्ट्र विधानसभा में बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैंने फडणवीस से बहुत कुछ सीखा है. मैं आपको विपक्ष को नेता नहीं कहूंगा, बल्कि एक पार्टी का बड़ा जिम्मेदार नेता कहूंगा. अगर आप हमारे लिए अच्छे होते तो यह सब (बीजेपी-शिवसेना में फूट) नहीं होता.

अमेरिका: साउथ डकोटा में प्लेन क्रैश होने से नौ की मौत, तीन घायल

0

अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। अमेरिकी मीडिया ने बताया कि यह हादसा शनिवार को तब हुआ जब शीतकालीन तूफान की चेतावनी दी गई थी।

संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि एकल इंजन का टर्बोप्रोप विमान ‘पिलाटस पीसी-12 चैम्बरलेन हवाईअड्डे से करीब एक मील दूर उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 12 लोग सवार थे।

एनबीसी न्यूज ने बताया कि मृतकों में विमान का पायलट भी शामिल है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने एक ट्वीट कर कहा कि वह हादसे की जांच कर रहा है।

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam slot88 slot777

slot server kamboja