रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य ग्रामीण एवं ओबीसी क्षेत्र, अजा विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने गांवों में ग्राम पटेलों की नियुक्ति की जाए और उन्हें नरवा-गरवा योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।
बैठक में दोनों प्राधिकरणों से स्वीकृत अधूरे निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने कहा। नगरीय निकायों के निर्वाचन की आचार संहिता को देखते हुए इन दोनों प्राधिकरणों में आने वाले शहरी क्षेत्रों की समीक्षा नहीं की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी ग्राम योजना के अंतर्गत गांवों में आदर्श और दर्शनीय गौठानों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में बन रहे गौठानों का सतत रूप से निरीक्षण करने का आग्रह किया।
बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया कि केन्द्र सरकार से सीएसआर के नियमों में संशोधन करने का आग्रह किया जाए। बैठक में प्राधिकरणों के सदस्यों ने कहा कि सीएसआर के कामों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को समिति में शामिल किया जाए। जिससे सीएसआर मद से स्थानीय आवश्यकता वाले कार्यों को स्वीकृति दी जा सके। मुख्यमंत्री ने दोनों प्राधिकरणों के सदस्यों से अगले दस दिन में नये प्रस्ताव देने का आग्रह किया। बैठक में मिनी माता स्वावलंबन योजना और कृषकों के असाध्य सिंचाई पंपों के विद्युतीकरण के कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने भू-जल रिचार्ज करने और सतही जल को रोकने नाला बंधान और छोटे डेम के कार्यों को प्राथमिकता से करने कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में इसरो की मदद से तैयार किए गए सेटेलाइट नक्शों का उपयोग किया जाए और बंधान कार्य में स्थानीय ग्रामीणों के सुझाव भी लिए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 30 हजार नाले हैं। वर्तमान में 1028 नालों का डीपीआर तैयार कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़: सीएम ने ली तीन प्रधिकरणों की बैठक, इसरो की मदद से 30 हजार नालों में बंधान का काम होगा
कारोबारियों के ठिकानों पर IT की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में पंकज इस्पात, सार्थक टीएमटी और उससे जुड़े ठिकानों पर हुई छापामार कार्रवाई में आयकर विभाग करीब 80 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा किया है.कार्रवाई के 5वें दिन आईटी विभाग की टीम दोनों कंपनियों के डायरेक्टरों पंकज और ललित अग्रवाल के पास अब तक 80 करोड़ की अघोषित आय के सबूत लेकर लौट गई.हालांकि दोनों कंपनियों ने एक रुपया भी सरेंडर नहीं किया है.आयकर विभाग के अफसरों ने शनिवार दोपहर दोनों कंपनियों के सभी ठिकानों को छोड़ दिया है.सूत्रों ने बताया कि 40 ठिकानों से मिले दस्तावेज, 1 करोड़ से ज्यादा नगद और साढ़े 5 करोड़ की ज्वेलरी को जोड़ते हुए पंकज और सार्थक समूह की कुल 80 करोड़ की अघोषित संपत्ति का खुलासा कियाहै.दोनों ग्रुप के 8 बैंक लाकर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में खोले जाएंगे. उसमें भी बड़ी
ठंड का इंतजार, बारिश के आसार
प्रदेश में कड़ाके की ठंड के लिए लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. मौसम वैैज्ञानिकों के मुताबिक 15 दिसंबर के बाद ही तापमान गिरने के आसार है. साथ ही ठंड के साथ साथ बारिश होने की भी उम्मीद है. राजधानी भोपाल समेत उज्जैन, इंदौर, भोपाल औऱ होशंगाबाद संभाग में बादल छाने की संभावना है और कई शहर में बारिश होने की उम्मीद है. अरब सागर में बने लो प्रेशर एरिया बनने के चलते बेल मार्क या साइक्लोनिक स्टॉर्म आने का भी अनुमान है. मौसम विभाग की माने तो इस साल ज्यादा ठंड पड़ने के आसार नहीं हैं।
जानिए कौन है बीजेपी का दामन थामने वाली ये मशहूर अदाकारा
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नमिता (Namitha) ने बीजेपी का दामन थाम लिया है, इस प्रकार एक और फिल्मी दुनिया की हस्ती भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गई है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नमिता को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। नमिता ने अपने पति के साथ बीजेपी में शामिल होने के लिए AIADMK से नाता तोड़ लिया। नमिता ने अपनी शादी के बाद एआईएडीएमके की सदस्यता ली थी।

उनका नाम पार्टी के स्टार प्रवक्ताओं की सूची में शामिल था। बीजेपी दक्षिण भारतीय राज्यों में लगातार अपनी पैठ बनाने में जुटी है। इसी सिलसिले में तमिलनाडु पहुंचे जेपी नड्डा की मौजूदगी में एक्ट्रेस नमिता समेत अदाकारा एमआर के बेटे राधा रवि ने भी पार्टी ज्वॉइन की।

नमिता आखिरी बार बिग बॉस सीज़न 1 तमिल में दिखाई दी थीं, जहां उन्होंने अपनी ईमानदारी के साथ दर्शकों को लुभाया था। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले नमिता को साल 1998 में मिस सूरत का ताज पहनाया गया था। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2001 में हिस्सा लिया था और वह प्रतियोगिता में तीसरी रनर अप रही थीं। इसके अलावा उन्होंने ‘सोनी व्यूअर्स चॉइस मिस इंडिया 2001’ का खिताब भी जीता था। जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस नमिता ने तेलुगु रोमांटिक फिल्म सोंथम (2002) के जरिए से डेब्यू किया था।
विश्व एड्स दिवस 2019:क्या एड्स से जुड़ी ये 5 जरूरी बातें जानते हैं आप, पढ़ें क्या है भ्रम और क्या है हकीकत
दुनियाभर में हर साल एचआईवी संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे (World AIDS Day) मनाया जाता है। एड्स को अंग्रेजी भाषा में Acquired Immune Deficiency Syndrome के नाम से पहचाना जाता है। यह रोग HIV (Human immunodeficiency virus) की वजह से होता है। इस रोग की वजह से व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) कमजोर हो जाती है और मनुष्य बीमारियों से लड़ने की ताकत खो देता है। हर साल की तरह इस बार भी वर्ल्ड एड्स डे 2019 पर एक अलग थीम रखी गई है, जिसका नाम है- कम्युनिटीज मेक द डिफरेंस। एड्स को लेकर लोगों में आज भी कई तरह के भ्रम बने हुए हैं तो आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं एड्स से जुड़े क्या है फेमस भ्रम और उससे जुड़ी हकीकत।
1- भ्रम- Kiss करने से फैलता है एड्स
सच- HIV पॉजिटिव रोगियों के सलाइवा में बहुत कम मात्रा में यह वायरस पाया जाता है। यही वजह है कि किस करने से सामने वाले व्यक्ति को कभी एड्स नहीं फैलता।
2-भ्रम- मच्छर के काटने से HIV फैलता है
सच- HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति को काटा हुआ मच्छर अगर किसी दूसरे मनुष्य को काट लेता है तो उससे भी एड्स का वायरस नहीं फैलता। हालांकि मच्छरों के काटने से कई अन्य तरह की बीमारियां होने का खतरा जरूर बना रह सकता है।
3-भ्रम- टैटू या पियर्सिंग से HIV/AIDS होता है
सच- जो लोग एड्स को लेकर यह तथ्य देते हैं वो काफी तक तक उस अवस्था में सही हो सकते हैं अगर टैटू या पियर्सिंग आर्टिस्ट HIV पॉजिटिव व्यक्ति पर इस्तेमाल की गई सुई को बिना साफ किए उसका इस्तेमाल आपके शरीर पर भी कर दें। हालांकि इससे बचने के लिए ज्यादातर लोग हर व्यक्ति के लिए पियर्सिंग करते समय नई सुई का इस्तेमाल करते हैं।
4-भ्रम-स्विमिंग पूल में नहाने से HIV/AIDS फैलता है
सच- एचआईवी पीड़ित के स्विमिंग पूल में नहाने, उसके कपड़े धोने और उसका जूठा पानी पीने से किसी दूसरे को यह वायरस नहीं फैलता।
5-एड्स से जुड़े ये हैं कुछ और फेमस भ्रम-
बहुत सारे लोग समझते हैं कि एड्स पीड़ित व्यक्ति के साथ खाने, पीने, उठने, बैठने से हो जाता है जो कि गलत है। ये समाज में एड्स के बारे में फैली हुई भ्रांतियां हैं। सच तो यह है कि रोजमर्रा के सामाजिक संपर्कों से एच.आई.वी. नहीं फैलता जैसे किः-
(1) पीड़ित के साथ खाने-पीने से
(2) बर्तनों कि साझीदारी से
(3) हाथ मिलाने या गले मिलने से
(4) एक ही टॉयलेट का प्रयोग करने से
(5) खांसी या छींक से
(6) पशुओं के काटने से
नोट- इस लेख में दी गई जानकारी और सूचना सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क अवश्य करें।
दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार
एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है, स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु , केरल और कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश भी हो सकता है ,इसके अलावा आज आंध्र प्रदेश, उत्तरी तेलंगाना, दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र, और दक्षिणी कोंकण-गोवा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं दक्षिणी ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, जम्मू कश्मीर और उत्तरी हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
दिल्ली एनसीआर में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। बीते दिनों बारिश के बाद प्रदूषण कम होते ही सर्दी बढ़ गई है। बीते 24 घंटे के अंदर दिल्ली की हवा में भी सुधार आया है। शनिवार यहां प्रदूषण का स्तर नवंबर में सबसे कम था। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के चलते तेजी ठंडी हवाएं दिल्ली की तरफ आ रही हैं। जिसकी वजह से मौसम ठंडा हो चला है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में अब तापमान 2-4 डिग्री नीचे गिर गया है।
कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि यह हालात अगले तीन दिन तक बने रह सकते हैं, दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
नगालैंड का 57वां स्थापना दिवस आज, PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं
नगालैंड का आज (रविवार) 57वां स्थापना दिवस है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नगालैंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि नगालैंड अपनी महान संस्कृति के लिए जाना जाता है. नागालैंड के लोग दयालु और साहसी हैं. बता दें कि 1 दिसंबर, 1963 को नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना था. 1963 में नगालैंड राज्य की स्थापना की गई थी. नगालैंड भारत का उत्तर पूर्वी राज्य है जिसकी राजधानी कोहिमा है. पहाड़ियो से घिरे इस राज्य की सीमा म्यांमार से लगती है. यहां आदिवासी संस्कृति अहम है जिसमें स्थानीय त्योहार और लोक गायन काफी महत्वपूर्ण हैं. 2012 की जनगणना के मुताबिक यहां की आबादी 22.8 लाख है. मौजूदा मुख्यमंत्री का नाम नेफ्यू रियो है. मुख्यमंत्री रियो ने भी स्थापना दिवस पर ट्वीट कर लोगों को बधाई दी और कहा, अपार खुशी के साथ मैं नगालैंड के 57वें राज्योत्सव दिवस समारोह को संबोधित करता हूं. भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन ने 1 दिसंबर, 1963 को नगालैंड का भारत संघ के 16वें राज्य के रूप में उद्घाटन किया था. उन्होंने आगे कहा, नगा राजनीतिक मुद्दे के अंतिम समाधान की तलाश आज तक जारी है. विभिन्न नगा राजनीतिक समूहों और भारत सरकार के बीच बातचीत समाप्त हो गया है. हम इतिहास के कगार पर खड़े हैं क्योंकि हम अंतिम समाधान के बहुत करीब हैं.
Best wishes to my sisters and brothers of Nagaland on their Statehood Day. This state is known for its great culture. The people of Nagaland are compassionate and courageous.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2019
May Nagaland scale new heights of progress in the coming years.
महाराष्ट्र: उद्धव सरकार में शामिल हो सकते हैं अजित पवार, रोल पर अब भी रार
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने शनिवार को 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया. शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के महागठबंधन को विश्वास मत के लिए न्यूनतम 145 वोट की जरूरत थी और उन्हें कुल 169 मत मिले. अब सबका ध्यान प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पद पर है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सूत्रों का दावा है कि अजित पवार उद्धव ठाकरे सरकार में शामिल हो सकते हैं लेकिन उप-मुख्यमंत्री का पद उन्हें मिलेगा या नहीं, अब तक यह तय नहीं है.
शिवसेना के 16 मंत्री होंगे शामिल
एनसीपी सूत्रों के मुताबिक, उद्धव सरकार में मंत्रियों की लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है. शिवसेना के मुख्यमंत्री समेत कुल 16 मंत्री शामिल होंगे. इसके अलावा एनसीपी के 15 और कांग्रेस के 12 मंत्री सरकार में शामिल किए जा सकते हैं. बता दें, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार ने अपना काम तो शुरू कर दिया है लेकिन मंत्री पद का बंटवारा अभी होना बाकी है.
उद्धव सरकार ऐसा कोई मौका नहीं देना चाहती जिससे विपक्षी बीजेपी को कुछ बोलने का मौका मिले. शपथ लेते ही उद्धव सरकार ने आरे में मेट्रो शेड निर्माण का काम रोक दिया है क्योंकि यह उनके घोषणा पत्र में शामिल था. इसे सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है लेकिन लोगों का ध्यान इस ओर है कि सरकार में मंत्री पद का बंटवारा कब होगा और किसे कौन पद मिलेगा.
शादी की पहली सालगिरह पर देखें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोमांटिक फोटोज़
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इनकी शादी की सालगिरह से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर एक नन्हे मेहमान की एंट्री हुई थी जिसका खुलासा प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किया था। दरअसल, वह कोई और नहीं बल्कि एक पप्पी था जो प्रियंका ने निक जोनस को गिफ्ट किया था।
पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसके बारे में एक वीडियो शेयर किया था। आज उनकी शादी की सालगिरह के मौके पर हम आपके साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के कुछ रोमांटिक फोटो शेयर कर रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किए गए हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी पिछले साल हुई थी। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 30 नवबंर को मेहंदी, 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी और 2 दिसंबर को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए थे। जोधपुर में 3 दिनों तक रस्में निपटाने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक ने देश की राजधानी दिल्ली में रिसेप्शन दिया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।
दीपिका पादुकोण की कार्तिक आर्यन ने पूरी की विश, एयरपोर्ट पर सिखाया ‘धीमे धीमे’ डांस स्टेप, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर चल रहे ‘धीमे-धीमे चैलेंज’ का हिस्सा बनने को लेकर दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कार्तिक आर्यन से इस गाने के सिग्नेचर स्टेप को सिखाने के लिए कहा था। या यूं कहिए कि दीपिका पादुकोण ने कार्तिक आर्यन से इस गाने पर डांस सिखाने की रिक्वेस्ट की थी।
इसी को पूरा करने के लिए आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन एक साथ नजर आए। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था कि कार्तिक आर्यन क्या आप मुझे ‘धीमे-धीमे’ स्टेप सिखाएंगे? मुझे भी धीमे-धीमे चैलेंज में भाग लेना है।
मुंबई एयरपोर्ट पर जब कार्तिक आर्यन ने दीपिका पादुकोण को ये सिग्नेचर स्टेप सिखाया तो वह बेहद खुश हुईं और कार्तिक का शुक्रिया अदा किया। दोनों का डांस स्टेप सीखते और सिखाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

