https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Home Blog Page 4548

नाना पटोले बने महाराष्ट्र विस अध्यक्ष, BJP ने बताया आखिर क्यों वापस लिया उम्मीदवार का नाम

0

कांग्रेस नेता नाना पटोले का महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष बन गए है क्योंकि भाजपा उम्मीदवार किशन कथोरे ने रविवार को अपना नामांकन वापस ले लिया था। नामांकन वापस लेने की समयसीमा रविवार को सुबह दस बजे तक थी।

कांग्रेस ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर पार्टी विधायक पटोले के नाम का शनिवार को ऐलान किया जबकि भाजपा ने कथोरे को अपना प्रत्याशी बनाया था। पटोले विदर्भ में साकोली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि कथोरे ठाणे में मुरबाड से विधायक हैं। यह दोनों का विधायक के तौर पर चौथा कार्यकाल है।

विधानसभा में भाजपा विधायक देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि हमने विधानसभा स्पीकर के पद के लिए किसान कथोरे को नामित किया था, लेकिन सर्वदलीय बैठक में अन्य दलों ने हमसे अनुरोध किया और यह परंपरा रही है कि स्पीकर को निर्विरोध नियुक्त किया जाता है, इसलिए हमने अनुरोध स्वीकार कर लिया और अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि भाजपा ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए किशन कथोरे को नामित किया था। लेकिन, सरकार की तरफ से किए गए अनुरोध के बाद हमने कथोरे की उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला किया है।

वहीं महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव पर एनसीपी के छगन भुजबल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विपक्ष ने भी नामांकन भरा था, लेकिन अन्य विधायकों के अनुरोध और विधानसभा की गरिमा को बनाए रखने के लिए उन्होंने नाम वापस ले लिया। अब अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध चुना गया है।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार ने शनिवार को राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। कुल 288 सदस्यों वाले सदन में मतदान से पहले भाजपा के 105 विधायकों के बहिर्गमन करने के बाद कुल 169 विधायकों ने विश्वास मत के पक्ष में वोट दिया।

– नाना पटोले : एक साल पहले भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए
2014 में भाजपा के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ा और एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल को हराया
2017 में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बयानबाजी कर भाजपा से इस्तीफा दे दिया
2018 में नाना पटोले कांग्रेस में शामिल हो गए और वर्तमान में सकोली से विधायक हैं
2019 में नितिन गडकरी के खिलाफ नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए

स्कॉर्पियो और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 4 की मौत, मृतकों में विधायक का भांजा भी शामिल

0

रांची, झारखंड। गढ़वा जिले में रविवार तड़के स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही के भांजे प्रशांत सिंह भी शामिल है। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों की मानें तो हादसा इतना भीषण था कि डेढ़ घंटे तक शव कार में ही फंसा रहा। स्कॉर्पियो में कुल 5 लोग सवार थे। सभी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए रांची के रिम्स लाया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी मतदान के बाद इवीएम जमा करवा कर गढ़वा से लौट रहे थे।शनिवार को वोटिंग के बाद वे इवीएम जमा करवाने गढ़वा गए थे। वहां से लौटते वक्त उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गयी। कार में पांच लोग सवार थे। ड्राइवर सहित चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में 17 वर्षीय छात्र की गोली मारकर की हत्या

0

नक्सलियों की कायराना करतूत एक बार फिर सामने आया है। मुखबिरी के शक में 17 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार रात 20-25 नक्सली छात्र के घर पहुंचे और उसे वहां से निकालकर इस घटना को अंजाम दिया है। मृतक छात्र गढ़चिरौली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। अंबागढ़ चौकी से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कोरची इलाके की ये घटना है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ केस दर्ज कर सर्चिंग तेज कर दी है।    

कारोबारियों के ठिकानों पर IT की छापमार कार्रवाई

0

छत्तीसगढ़ में पंकज इस्पात, सार्थक टीएमटी और उससे जुड़े ठिकानों पर हुई छापामार कार्रवाई में आयकर विभाग करीब 80 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा किया है.कार्रवाई के 5वें दिन आईटी विभाग की टीम दोनों कंपनियों के डायरेक्टरों पंकज और ललित अग्रवाल के पास अब तक 80 करोड़ की अघोषित आय के सबूत लेकर लौट गई.हालांकि दोनों कंपनियों ने एक रुपया भी सरेंडर नहीं किया है.आयकर विभाग के अफसरों ने शनिवार दोपहर दोनों कंपनियों के सभी ठिकानों को छोड़ दिया है.सूत्रों ने बताया कि 40 ठिकानों से मिले दस्तावेज,  1 करोड़ से ज्यादा नगद और साढ़े 5 करोड़ की ज्वेलरी को जोड़ते हुए पंकज और सार्थक समूह की कुल 80 करोड़ की अघोषित संपत्ति का खुलासा कियाहै.दोनों ग्रुप के 8 बैंक लाकर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में खोले जाएंगे. उसमें भी बड़ी मात्रा में ज्वेलरी और कैश मिलने की उम्मीद है.साथ ही दस्तावेजों की जांच में कई खुलासे की उम्मीद है.

मलाइका के आगे फीकी पड़ी ‘दबंग खान’ की ये नई ‘मुन्नी’, करीना के ‘फेविकोल’ से भी कोसों दूर

0

हिंदी सिनेमा की मसाला फिल्मों में आइटम सॉन्ग एक खास जरूरत बन गए है। फिल्म में अगर तड़कता-भड़कता गाना न हो तो फिल्मकारों को वह फिल्म आधी-अधूरी लगती है। फिल्म रिलीज होने से पहले ऐसे गानों का काम फिल्म को लेकर क्रेज स्थापित करना होता है। फिल्म जगत में ऐसे गानों के जरिए दर्शकों को रिझाने वाली अभिनेत्रियों को ‘आइटम गर्ल’ का तमगा दिया जाता है। अब 20 दिसंबर को रिलीज हो रही  ‘दबंग 3’ से इंडस्ट्री को एक और आइटम गर्ल मिलने जा रही है। फिल्म के नए गाने ‘मुन्ना बदनाम’ में अभिनेत्री वारिना हुसैन, सलमान खान के साथ कमर लचकाती हुईं नजर आ रही हैं।

पाकिस्तान आतंकवाद के सहारे छेड़ रहा छद्म युद्ध, नहीं सफल होने देंगे मंसूबे: राजनाथ सिंह

0

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान के भारत में हिंसा फैलाने के नापाक मंसूबों को नाकाम करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान हमसे कभी परंपरागत युद्ध में नहीं जीत सका इसलिए अब आतंकवाद का सहारा लेकर छद्म युद्ध छेड़ रहा है। लेकिन दहशत फैलाने के उसके मंसूबों को सेना सफल नहीं होने देगी। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की पासिंग आउट परेड में रक्षामंत्री ने कहा, पाकिस्तान युद्ध के मैदान की तरह यहां भी परास्त होगा।रक्षामंत्री ने कहा, 1948 के बाद से पाकिस्तान ने 1965, 1971 और 1999 में हमारी सेना का शौर्य देख लिया है और उसे समझ में आ गया है कि कुछ भी कर ले लेकिन वह हमारी सेना से परंपरागत युद्ध में जीत हासिल नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा, हम अपनी सीमाओं की संप्रभुता और देश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके भीतर आतंकी ठिकाने लगाने और यहां दहशत फैलाने के पाकिस्तान के किसी भी मंसूबे को सफल नहीं होने देंगे। ऐसी किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

सिर्फ सीमा नहीं सीमापार कार्रवाई में भी सक्षम

राजनाथ सिंह ने कहा, भारतीय सेना अपनी सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमापार भी कार्रवाई करने में सक्षम है। 2016 में पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 में बालाकोट में एयरस्ट्राइक इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा, अगर दुश्मन हमारी ओर आंख उठाकर देखेगा तो उसके घर में घुसकर उसका सफाया किया जाएगा। उन्होंने कहा, आतंकियों के साथ साथ हमें साइबर वॉर से भी निपटना होगा। इंटरनेट पर घृणा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी।

कैडेट्स को दी संविधान सुरक्षा की सीख

रक्षामंत्री ने पासिंग आउट परेड में कैडेट्स को संविधान सुरक्षा की भी सीख दी। उन्होंने कहा, सेना का हिस्सा होने के साथ ही आपके कंधों पर संविधान की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी होती है। संविधान की रक्षा ही सैन्य एवं नागरिक नेतृत्व के बीच का एक सूत्र है। उन्होंने कहा, सरकार भर्तियों के साथ साथ रक्षा विकास एवं कूटनीति की दिशा में भी काम कर रही है। मोदी सरकार ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर पूरी दुनिया के सामने बेनकाब किया है जिसके कारण आज वह अलग-थलग पड़ गया है। FacebookTwitterShare

झारखंड विधानसभा चुनाव: गृहमंत्री अमित शाह की आज दो जनसभाएं

0

झारखंड में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के प्रचार के लिए गृहमंत्री अमित शाह रविवार को सिसई और सिमडेगा पहुंचेंगे। वे सिसई विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश उरांव और सिमडेगा में श्रद्धानंद बेसरा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। गौरतलब है कि यह अमित शाह की झारखंड में तीसरा चुनावी दौरा है। इन दोनों सीटों पर सात दिसंबर को मतदान होना है। सिसई सीट पर लड़ रहे दिनेश उरांव का मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिगा मुंडा से है। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश उरांव वर्तमान में विधायक हैं और वे झारखंड विधानसभा में स्पीकर कर भी हैं। सिमडेगा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा हैं, जिनका मुकाबला कांग्रेस के भूषण बारा से है। इस सीट पर साल 2009 और 2014 में भाजपा की विमला प्रधान ने जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने उनका टिकट काट दिया और यहां से श्रद्धानंद बेसरा को उम्मीदवार खड़ा किया। 

शाह इससे पहले 22 नवंबर को मनिका और लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र और 28 नवंबर को चतरा और गढ़वा में चुनावी रैली की थी। शाह के अलावा झारखंड में भाजपा से चुनाव प्रचार करने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सांसद रवि किशन, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी शामिल हैं।

झारखंड विधानसभा में दूसरे चरण के चुनाव के लिए सात दिसंबर को मतदान होगा। 

डीजीपी के निर्देश- महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में बढ़ेगी पेट्रोलिंग और चेकिंग

0

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है। इस खत में कहा गया है कि प्रमुख स्थानों ओैर सुनसान जगहों पर पेट्रोलिंग बढ़ायी जाये। डीजीपी ने यह खत हाली ही में रांची और हैदराबाद में महिलाओं के साथ घटित घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लिखा है। पुलिस अधिकारियों को साफ कहा गया है कि पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और किसी भी तरह की शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जाए। 
 

अब निर्देश के अनुसार महिलाओं के प्रति सुनसान जगहों या अन्य स्थानों पर दुष्कर्म, छेड़खानी या दैहिक शोषण की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। राजधानी में अटल नगर (नवा रायपुर), टाटीबंध, रायपुरा, भाटागांव, बोरियाकला, माना, सड्डू, उरला और कबीर नगर के अलावा तीनो रिंग रोड़ के आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढा़ने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को निर्देश दिये गये हैं कि रात के वक्त बस, ट्रेन एवं अन्य परिवहन साधनों में आकस्मिक चेकिंग की जाये।
  डीजीपी ने यह भी कहा है कि पुलिसकर्मी वर्दी में हमेशा ड्यूटी में रहते हैं इसलिए ड्यूटी आते एवं लौटते समय भी संदिग्धों पर नजर रखें। निर्देश में यह भी कहा गया है कि  महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। अब सभी जिलों के एसपी इन निर्देशों को अमल में लाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। 

फास्टैग का इस्तेमाल से सालाना बचाये जा सकते हैं 12 हजार करोड़

0

फास्टैग का इस्तेमाल से सालाना बचाई जा सकती हैं 12 हजार करोड़नई दिल्ली (ईएमएस)। एक दिसंबर से सभी गाड़ियों के लिए फास्टैग आवश्यक कर दिया गया है। निश्चित ही इससे समय की बचत के साथ करोड़ों रुपए की राशि भी बचाई जा सकेगी। टोल प्लाजा पर वेटिंग टाइम की वजह से हर साल करीब 12 हजार करोड़ रुपये का पेट्रोल और समय बर्बाद होता है? ऐसे में फास्टैग का इस्तेमाल कर हर साल 12 हजार करोड़ रुपये आसानी से बचाए जा सकते हैं। 1 दिसंबर के बाद फास्टैग वाली लेन से अगर बिना फास्टैग वाली गाड़ी गुजरती है तो उसे दोगुना टोल देना पड़ेगा। 1 दिसंबर तक एनएचएआई की तरफ से इसे मुफ्त में बांटा जा रहा है। एक रिपोर्ट में 488 नेशनल हाइवे पर एवरेज वेटिंग टाइम का सर्वे किया गया, जिसके मुताबिक गुरुवार को दोपहर 2 बजे 188 प्लाजा पर वेटिंग टाइम 5-10 मिनट था और 32 प्लाजा पर यह समय 10-20 मिनट था। एनएचएआई के मुताबिक, अब तक 72 लाख फास्टैग बेचे जा चुके हैं। मंगलवार को सबसे ज्यादा 1,35,583 टैग की बिक्री हुई। यह एक दिन में बिक्री का सर्वाधिक उच्च स्तर है। फास्टैग को 21 नवंबर को मुफ्त किया गया था और 560 से ज्यादा टोल प्लाजा पर स्वीकार किया जा रहा है तथा इसे और बढ़ाया जा रहा है।

रमन सिंह से मिलने उनके निवास पहुंचे दिग्विजय सिंह

0

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचे हुए थे। जहां दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई। लम्बे समय के बाद अचानक दिग्विजय सिंह और डॉ रमन सिंह की मुलाकात पर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। आखिर इस मुलाकात के क्या मायने हैं, फ़िलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। कहा जा रहा है कि ये मुलाकात सिर्फ व्यावहारिक औपचारिकता थी।

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam slot88 slot777

slot server kamboja