Palghar Mob Killing: Maharashtra CM Uddhav Thackeray says, accused have been arrested – पालघर मॉब किलिंग केस: महाराष्‍ट्र के CM उद्धव ठाकरे बोले, आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया..

पालघर मॉब किलिंग केस: महाराष्‍ट्र के CM उद्धव ठाकरे बोले, 'आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया..'

पालघर मॉब किलिंग मामले में महाराष्‍ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने मीडिया से बात की

मुंंबई:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा है कि पालघर में तीन लोगों की मॉब लिंचिंग (Palghar Mob Killing) के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं आर वे जेल में हैं. मुख्यमंत्री ने आज मीडिया को बताया कि उन्होंने इस मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union home minister Amit Shah) से बात की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि वह खुद इस मामले को देखेंगे. गौरतलब है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से करीब 125 किलोमीटर की दूर पालघर में रविवार को तीन लोगों को गुस्‍साई भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था. यह अफवाह फैली थी कि तीन लोग किडनी सहित प्रमुख अंग निकालने के लिए बच्‍चों का अपहरण कर रहे हैं, इसके बाद गुस्‍साए लोगों ने लाठी-पत्‍थरों से इन तीन निर्दोष लोगों पर हमला करके उनकी जान ले ली.

मारे गए लोगों में से दो साधु हैं जबकि तीसरा उस कार का ड्राइवर था जिसमें वे यात्रा कर रहे थे. गढ़चिंचल गाँव से आए दिल को दहला देने वाले वीडियो में साफ नजर आया कि स्थानीय लोगों ने लाठी और पत्थरों से लैस होकर एक पुलिस दल पर भी हमला किया क्योंकि उन्होंने इन तीन लोगों को बचाने की कोशिश की थी. 

हमले के वीडियो में एक आदमी को “ओये, इसको मरो” चिल्लाते हुए सुना जा सकता है. इसमें एक 70 वर्षीय शख्‍स को मारपीट करने वाले लोगों से अपने जीवन के लिए भीख मांगते देखा जा सकता है. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कैसे ग्रामीण पुलिस की गाड़ी पर हमला करते हैं, सकी खिड़कियों और विंडशील्ड को चकनाचूर कर देते हैं.

वेब
स्टोरीज़


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here