परीक्षा पे चर्चा : प्रधानमंत्री जी की पहल से बढ़ा बच्चों का आत्मविश्वास : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा 2023 कार्यक्रम में सहभागिता एवं संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी, आपके परीक्षा पे चर्चा में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन से न केवल बच्चों का तनाव दूर हुआ है, बल्कि आत्मविश्वास में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। आपके स्नेहिल मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। माननीय प्रधानमंत्री जी ने आज आत्मीयता से देश के करोड़ों बच्चों से चर्चा कर उनका मार्गदर्शन किया। उन्हें बताया कि किसी भी समस्या का समाधान, सहजता और सरलता से कैसे हो सकता है। परीक्षा पे चर्चा के माध्यम से बच्चों को जो मार्गदर्शन दिया है उसको सभी बच्चे दिल से आत्मसात करें। परीक्षा का बोझ अपने दिल और दिमाग दोनों पर लादने की जरूरत नहीं है, अपनी प्रतिभा का स्वाभाविक प्रकटीकरण होने दें। आनंद और मस्ती से परीक्षा दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here