Passengers without correct Covid paperwork are fined £500 then simply waved through gates into UK | इंग्लैंड में negative coronavirus test के बिना भी एंट्री, सिर्फ 500 यूरो का फाइन!

लंदन: ब्रिटेन में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रही है. ऐसे में इंग्लैंड में एंट्री के लिए ‘निगेटिव कोरोना टेस्ट रिजल्ट’ जरूरी कर दिया गया है. लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से 30 ऐसे यात्रियों को इंग्लैंड में एंट्री दे दी गई, जो बिना टेस्टिंग सर्टिफिकेट के ही दूसरे देशों से इंग्लैंड पहुंचे थे. हालांकि इनसे अधिकारियों ने 500-500 यूरो की वसूली की और उन्हें उनके घरों में क्वारंटीन होने के लिए बोल दिया.

एक दिन पहले ही लागू हुआ नया नियम

ब्रिटेन में एक दिन पहले ही ये नियम लागू किया गया. इस दौरान इम्मीग्रेशन हाल में लंबी लाइन भी लग गई थी. इसके तहत 30 लोगों से 500-500 यूरो की फीस वसूली की गई. उन्हें अधिकारियों ने 10 दिनों तक क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं. जो क्वारंटीन होने के नियमों को नहीं मानेगा, उसपर 10 हजार यूरो का जुर्माना लगाया जाएगा. माना जा रहा है कि इन बीच दर्जन से ज्यादा कोरोना संक्रमित लोगों ने इंग्लैंड में एंट्री ले ली है. 

हीथ्रो एयरपोर्ट पर लगने लगी लंबी लाइन

इंग्लैंड में पिछले कुछ समय से बाहरी देशों से लोगों की आवाजाही बढ़ी है. हालांकि इंग्लैंड में एंट्री लेने पर 10 दिनों तक क्वारंटीन रहना जरूरी है. ऐसे में हीथ्रो हवाई अड्डे पर जांच प्रक्रिया कड़ी कर दी गई है. जिसकी वजह से एयरपोर्ट के इम्मीग्रेशन हाल में लंबी लाइनें देखी गई. 

पीसीआर टेस्ट जरूरी

हीथ्रो हवाई अड्डे पर लोगों से पीसीआर टेस्ट रिजल्ट मांगा जा रहा है. यही नहीं, पूरी प्रक्रिया के दौरान 2 मीटर की दूरी रखना (सोशल डिस्टेंसिंग) भी जरूरी है. 

Corona का साउथ अफ्रीकी स्ट्रेन है बेहद खतरनाक, Antibody को भी दे रहा धोखा

इंग्लैंड में नए कोरोना स्ट्रेन के बाद दक्षिण अफ्रीका में नया कोरोना स्ट्रेन मिला

कोरोना वायरस के कई स्ट्रेन सामने आ चुके हैं. इंग्लैड में कोरोना वायरस म्यूटेट होकर ज्यादा खतरनाक हो चुका है. इस बीच नया रिसर्च बता रहा है कि कोरोना का साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन कहीं ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि ये न सिर्फ एंटीबॉडी को धोखा देने में सक्षम हो चुका है, बल्कि ये इम्यून सिस्टम को भी धोखा देने में कामयाब होता दिख रहा है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here