पाकिस्तान के क्रिकेटर उमर अकमल पर तीन साल के लिए बैन लगा दिया गया है. अब वह क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेल पाएंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी. उमर अकमल को पीसीबी के अनुशासनात्मक पैनल के अध्यक्ष जस्टिस (सेवानिवृत्त) फजल-ए-मीरान चौहान ने तीन साल का बैन सौंपा है.
ये भी पढ़ें: डेविड वॉर्नर ने पत्नी का स्विम सूट पहनकर मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
आपको बता दें कि उमर अकमल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और उसी मामले में उन पर यह कार्रवाई हुई है. उमर अकमल को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) शुरु होने से एक दिन पहले ही इसमें हिस्सा लेने से रोक दिया गया था. बाद में पता चला था कि अकमल पर एक सट्टेबाज से मिलने और मैच फिक्स करने की बातचीत करने के आरोप लगे हैं.
Umar Akmal handed three-year ban from all cricket by Chairman of the Disciplinary Panel Mr Justice (retired) Fazal-e-Miran Chauhan.
— PCB Media (@TheRealPCBMedia) April 27, 2020
जांच कमेटी ने उस समय अकमल का मोबाइल भी जब्त कर लिया था. पिछले महीने ही अकमल को PCB की एंटी करप्शन यूनिट ने नोटिस जारी करके उनसे जवाब मांगा था. अकमल को 20 फरवरी को निलंबित कर दिया गया था और 17 मार्च को आरोप का नोटिस जारी किया गया था.
ये भी पढ़ें: BCCI ने माना- अक्टूबर में टी-20 वर्ल्ड कप का होना मुश्किल
इससे पहले, अकमल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 2015 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए उन्हें स्पॉट फिक्सिंग का ऑफर मिला था. अकमल के मुताबिक मैच फिक्स करने वालों ने उन्हें 2 लाख डॉलर देने का ऑफर दिया गया था.
अकमल के बताया था कि भारत के खिलाफ साल 2015 के वर्ल्ड कप में उन्हें 2 डॉट बॉल खेलने के लिए 2 लाख डॉलर देने की पेशकश की गई थी और मुझे उस मैच से बाहर बैठने के लिए भी कहा गया था. अकमल ने कहा था मैंने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और उनसे कहा कि मुझे पाकिस्तान के लिए खेलना है.


