पीसीसी चीफ का प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला- कोविड काल मे भ्र्ष्टाचार का आरोप- तेन्दूखेड़ा में बरसे पटवारी…

एमपी में जारी चुनावी संग्राम।के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है और खुले मंच से गंभीर आरोप लगाए हैं। दमोह जिले के तेन्दुखेड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी तरबर लोधी के समर्थन में जनसभा।को सम्बोधित करने पहुंचे पटवारी ने पीएम मोदी पर कोविड काल मे पैसों के भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाए हैं। पटवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट में जब देश के लोग दान कर रहे थे तब पीएम लोगो से ले रहे थे जिस व्यक्ति ने कोविड की वैक्सीन बनाई उससे भी पीएम मोदी ने फोटो खिंचवा कर पैसे ले लिए। पटवारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी चंदे के खेल में भाजपा ने कंपनी की कुल आय से ज्यादा चंदा लिया ये काला धन नही तो क्या है? बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दमोह आये थे और उनकी सभा पर चुटकी लेते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि मोदी की सभा मे कम भीड़ इस बात का सूचक है कि लोगो का मन मोदी से भर गया है। इसके साथ ही पीसीसी चीफ ने पहले चरण की 102 सीटो पर हुए मतदान में 65 सीट कांग्रेस और गठबंधन के जीतने का दावा भी किया है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240422-WA0007.mp4

स्पीच @ बाईट- जीतु पटवारी ( प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस)

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240422-WA0006.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here