CM मोहन यादव को पेसा मोबिलाइजर्स बहनों ने बांधी राखी, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आज भोपाल स्थित निवास पर मंडला, डिंडौरी सहित अन्य जिलों से आईं पेसा मोबिलाइजर्स बहनों ने राखी बांधकर स्नेह व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने पेसा मोबिलाइजर्स की समस्याओं के समाधान को लेकर संवेदनशीलता से विचार किए जाने की बात कही। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य, सामाजिक न्याय और वित्त विभाग द्वारा संयुक्त रूप से उनकी समस्याओं के निराकरण पर विचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here