pimples on scalp: Pimples on Scalp: सिर में होने वाले मुंहासे और फुंसियों का ऐसे करें इलाज, दुबारा नहीं होगी तकलीफ – home remedies to treat scalp acne pimples in hair

NBT

स्‍कैल्‍प पर तेज खुजली के साथ छोटे-छोटे दानें या मुंहासे होना काफी आम बात है। यह आमतौर पर पोर्स ब्‍लॉक होने की वजह से या फिर बैक्टीरिया या फंगल संक्रमण के कारण हो सकता है। इन्‍हें स्‍कैल्‍प एक्‍ने के नाम से भी जाना जाता है।

बारिश के दिना में सिर के आगे-पीछे इसी प्रकार की फुंसियां हो जाती हैं, जिनमें बुरी तरह से खुजली होती है। यदि आपके स्कैल्‍प पर भी मुंहासे या दानें हैं, तो उसे किचन में मौजूद कुछ सामग्रियों के जरिए ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनसे निपटने का तरीका…

मेथी

NBT



मेथी का प्रयोग करने के लिए भिगोए हुए मेथी दानों को पीस लें। फिर इसे स्‍कैल्‍प पर लगाएं और 30 मिनट के लिए इसी तरह छोड़ दें। उसके बाद अपने बालों को शैंपू से धो लें।

Also read: बालों को धोने के लिए करें छाछ का इस्‍तेमाल, Hair Fall भी होता है कंट्रोल

एलोवेरा और पुदीना

NBT

15 पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालें। आपको इसे तब तक गर्म करना है जब तक कि पानी की मात्रा पचास प्रतिशत तक कम न हो जाए। फिर, एलोवेरा जेल लेकर पुदीने के घोल के साथ मिलाएं। इसे स्कैल्प पर सही से लगाएं। इसे रोज करें।

Also read: Monsoon में चिपचिपे बालों से आने लगी है बदबू, तो अपनाएं ये सस्‍ते उपाय

अदरक

NBT



अदरक के रस को निकालें और फिर इसे अच्‍छी तरह से स्कैल्प और पिंपल्स पर लगाएं। अदरक के रस में बैक्टीरिया से लड़ने के गुण होते हैं, जिससे यह मुंहासों को तेजी से ठीक करता है।

बेकिंग सोडा

NBT



यह खोपड़ी पर मुंहासों को कम करने के लिए एक प्राकृतिक तरीका है। जब स्‍कैल्‍प के पोर्स बंद हो जाते हैं, तो पिंपल्स होने लगते हैं। बेकिंग सोडा से मालिश करने के बाद स्कैल्प को अच्छी तरह से धो लें।



Also read: Monsoon में बाल नहीं होंगे बेजान, घर पर ही बनाकर लगाएं ये 3 Hair Conditioners

शहद और दही

NBT



एक कटोरी में शहद और खट्टी दही का उपयोग करके पेस्‍ट बनाएं। फिर इसे सिर पर लगाएं। पेस्ट लगाने के बाद आधा घंटा रुककर बाल धो शैंपू से धो लें। यह आपके सिर को मॉइस्‍चराइज करेगा।

हल्‍दी

NBT



हल्‍दी में ढेर सारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी पाया जाता है। यह जिद्दी मुंहासे के इलाज के लिए बिल्कुल परफेक्‍ट माना जाता है। हल्दी में मौजूद यौगिक जिसे कर्क्यूमिन कहा जाता है, स्‍कैल्‍प के पीएच लेवल को संतुलित करने में मदद करता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here