मिस्त्री के इश्क में पति का कर दिया मर्डर, कातिल पिंकी की साजिश आई सामने

Pinki Shailendra Sonkar kanpur
Pinki Shailendra Sonkar kanpur

कानपुर, ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के कानपुर के शिक्षक राजेश गौतम हत्याकांड का सच सामने आ गया है। पिंकी ने अपने अवैध प्रेमी शैलेंद्र सोनकर के साथ मिलकर पति की 4 नवंबर को हत्या करवा दी थी। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि सुबह 5:30 बजे राजेश गौतम घर से टहलने के लिए निकला था। उसके जाने से पहले पिंकी ने प्लानिंग कर रखी थी कि कुछ इस तरह पति की हत्या कराएगी कि लोगों को हादसा लगेगा। गौरतलब है कि 4 नवंबर को पुलिस को राजेश गौतम की बॉडी मिली थी। उस वक्त माना जा रहा था कि उसका एक्सीडेंट हुआ है। लेकिन जैसे ही सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद खौफनाक साजिश से पर्दा उठा।

Pinki Shailendra Sonkar kanpur Murder Her husband

इसमें देखा गया कि राजेश गौतम टहलने जा रहा था, तभी सामने से उसको कुचलने वाली ईको कार और हत्यारों को लेकर भागने वाली वैगनआर कार दोनों उसके बगल से एक साथ गुजरती हैं। राजेश टहलते हुए आगे चला जाता है। कुछ मिनट बाद ही ईको कार फिर से उसके पीछे लौटती है। इसी कार से आगे जाकर सुमित ने राजेश को कुचला था। मगर, उसकी कार बिजली के पोल से टकरा गई थी। इसके बाद कार slot qris वहीं छोड़कर वो शैलेंद्र और उसके चचेरे भाई विकास सोनकर के साथ वैगनआर में बैठकर भाग गया था। यही वो सीसीटीवी फुटेज था, जिसने पति की हत्या कराने वाली पत्नी की पोल खोली। पुलिस का कहना है कि पिंकी ने कहा है कि उसके पति राजेश को उसके और शैलेंद्र के संबंधों का पता चल गया था। इसलिए उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। राजेश के नाम तीन करोड़ का बीमा था। इसलिए राजेश की हत्या को एक्सीडेंट दिखाकर वो पैसा हासिल करना चाहती थी। वहीं राजेश की 45 करोड़ की जमीन को भी पा लेना चाहती थी। इसके बाद पिंकी शैलेंद्र से शादी कर साथ रहना चाहती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here