मोगादिशु। स्टार्की एयरलाइंस का एक यात्री विमान मोगादिशु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान सोमालिया के मध्य गालगुडूद के गुरिएल शहर जा रहा था। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते वह एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल के पास हिंद महासागर के किनारे गिर गया।विमान में कुल 50 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और राहत एजेंसियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। विमान को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


