PM नरेंद्र मोदी के दीया जलाने की अपील पर CM भूपेश बघेल का ट्वीट, दी ऐसी सलाह, cgcovid 19 latest update CM Bhupesh Baghels tweet on PM Narendra Modis appeal to light a lamp and gave such advice | chhattisgarh – News in Hindi

PM नरेंद्र मोदी के दीया जलाने की अपील पर CM भूपेश बघेल का ट्वीट, दी ऐसी सलाह

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है. ( फाइल फोटो)

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) की इस अपील पर कांग्रेस (Congress) ने निशाना साधा है. छत्तीसगढ़ की सत्ताधारी दल कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी की इस अपील पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Naredra Modi) ने पांच अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के दायरे में रहकर घरों की लाइट बंद कर मोमबत्ती, दिया या टॉर्च जलाने की अपील की थी. कोरोना संक्रमण (Corona Virus) के खिलाफ छिड़ी जंग में लोगों ने भी पीएम मोदी का साथ दिया और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में दीया जलाकर एकजुटता का संदेश दिया. अब पीएम मोदी की इस अपील पर कांग्रेस (Congress) ने निशाना साधा है. छत्तीसगढ़ की सत्ताधारी दल कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी की इस अपील पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने रविवार रात ठीक 9 बजे से पहले एक ट्वीट किया. इस ट्वीट के जरिए सीएम बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी की दीया जलाने की अपील पर तंज कसा. अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जहां एक तरफ देश पूरे आत्मबल के साथ लॉकडाउन (Lockdown) और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करते हुए कोरोना (COVID-19) के खिलाफ लड़ रहा है. ऐसे में कुछ अंधविश्वासी लोग टोटकों की सीख भी दे रहे हैं, इनसे हर संभव बचें. 

 

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने जलाए दिए

तो वहीं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Former CM Dr. Raman Singh) ने पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का साथ देते हुए रविवार की रात 9 बजे अपने परिवार के साथ दीया जलाया. अपने ट्वीट में रमन सिंह ने कहा कि यह जंग किसी एक की नहीं बल्कि पूरे देश की है, आज कोरोना के विरुद्ध पूरा राष्ट्र विभिन्न माध्यमों से प्रकाशमय होकर अपनी एकता का परिचय दे रहा है. 

 

 

ये भी पढ़ें: 

महासमुंद: PM नरेंद्र मोदी की अपील पर लोगों ने जलाए दिए, कोरोना से लड़ने का दिया संदेश 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 6, 2020, 9:27 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here