छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान दिया है. फाइल फोटो.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि कोरोना (Corona Virus) जल्दी खत्म नहीं होने वाला है.
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कहा कि ऐसे में हम सभी लोगों को लॉकडाउन को अपने जीवन का हिस्से के रूप में अपना कर चलना होगा और नियमों का और कड़ाई से पालन करना हम सबके लिए जरूरी है. ग्रीन जोन में रहने के बाद भी हमे जागरूक रहना बेहद जरूरी है. तभी करोना से दूरी बनाई जा सकती है. करोना को सामाजिक धब्बे के रूप में नहीं लेना चाहिए.
मेडिकल फैसिलिटी नहीं होगी बाधित: स्वास्थ्य मंत्री
मंत्री टीएस सिंहदेव का ये भी कहना है कि प्रधानमंत्री ने अपने निर्देश में कहा है कि चिकित्सकीय व्यवस्थाएं बाधित न हो, यह हमारी जिम्मेदारी रहेगी. पीएम मोदी ने ग्रीन, ऑरेंज, रेड ज़ोन के लिए अलग-अलग नीति बनाने की बात कही है. पीएम ने लॉकडाउन को कही भी शिथिल करने की बात नहीं कही है. छात्रों की तरह ही मजदूरों को लाने सरकार प्रयास कर रही है.स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि जिस तरह कोटा से छात्रों को लाने के लिए प्रयास किए गए हैं उसी तरह मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के जो बाहर रहने वाले मजदूर और दूसरे लोग हैं उनकी भी चिंता की जा रही है. जल्द ही इस परेशानी को दूर करने की जानकारी सीएम बघेल दे सकते हैं. टेस्टिंग किट को लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि 25 हजार किट का उपयोग किया जा रहा है जिसमें से ज़्यादातर कटघोरा गया भेजा गया है. आईसीएमआर (ICMR) की लिखित में जो गाइडलाइन आई है. उसके हिसाब से टेस्टिंग किया जाएगा. टेस्टिंग किट का उपयोग किया जा रहा है. अगर किट में कोई गड़बड़ी आती है तो बाकी की सप्लाई रोकी जाएगी. अभी 2 दिनों के लिए सप्लाई पर रोक लगाई गई है.
ये भी पढ़ें:
COVID-19: छत्तीसगढ़ विधानसभा में बनाया गया कंट्रोल रूम, ऐसे भेज सकेंगे अपनी शिकायत
पानी नहीं दिया तो पिता ने की बेटे की हत्या, पलंग के पीछे चादर में छिपा रखी थी लाश
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 27, 2020, 5:50 PM IST


