- पीएम मोदी ने पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखी चिट्ठी
- पंचायती राज दिवस के मौके पर सरपंचों से बातचीत करेंगे पीएम
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर बधाई भेजी है. अपनी चिट्ठी में पीएम ने भारत की विकास यात्रा में पंचायती राज संस्थाओं की प्रभावी भूमिका को लेकर भी काफी कुछ कहा है. पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखे गए पत्र में पीएम मोदी ने कहा है कि महात्मा गांधी का मानना था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है. हमारी सरकार इसी सोच के साथ आगे बढ़ रही है कि एक सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था देश के विकास की कुंजी है.
पीएम ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि आज हम अभूतपूर्व स्थिति से गुजर रहे हैं जब कोरोना महामारी पूरी मानवता के समक्ष चुनौती बन कर खड़ी है. ऐसे में हम सभी भारतीय पूरी एकजुटता के साथ उसका मुकाबला कर रहे हैं. पंजायती राज व्यवस्था के वे सभी सदस्य हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं जो इस महामारी से निपटने के लिए वीर योद्धाओं की तरह पूरे समर्पण के साथ कोरोना संक्रमण को रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि देशवासियों के धैर्य, अनुशासन, सहयोग और सजगता के दम पर भारत कोरोना महामारी को परास्त कर देगा.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
24 अप्रैल को वे देश भर के मुखिया और सरपंचों से बात करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इनसे रू-ब-रू होंगे. 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस भी है. इस वजह से पीएम की ये बातचीत खास रहने वाली है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी ग्राम प्रतिनिधियों को कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों की जानकारी देंगे.
24 अप्रैल को पीएम मोदी ई-ग्राम पोर्टल का उद्धघाटन भी करने वाले हैं. इसके अलावा वे ड्रोन आधारित नवीनतम सर्वेक्षण तकनीक का प्रयोग करते स्वामित्व नामक केंद्रीय योजना की भी शुरुआत करेंगे.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…