यूक्रेन पर पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की हुई बात, मजबूत साझेदारी पर भी बनी सहमति

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। इस बातचीत के बाद मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन में चल रहे युद्ध पर बात हुई। दोनों इस बात पर सहमत हुए कि यूक्रेन और यूरोप की सुरक्षा की मजबूत गारंटी के साथ एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की दिशा में आगे बढ़ना जरूरी है।

इसके अलावा, व्यापार के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मैक्रों ने बताया कि दोनों नेता सभी क्षेत्रों में अपने आर्थिक आदान-प्रदान और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने इसे दोनों देशों की संप्रभुता और स्वतंत्रता की कुंजी बताया। यह बातचीत दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here