Pm modi receives great honor nishan of ethiopia first global leader india ethiopia relations

PM Modi Ethiopia Award: इथियोपिया ने मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मान द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित किया. इस सम्मान के मिलने के बाद पीएम मोदी दुनिया के पहले ऐसे हेड ऑफ स्टेट या हेड ऑफ गवर्नमेंट बन गए हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला हो. पीएम मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया और भारत–इथियोपिया रिश्तों में योगदान देने वाले सभी लोगों के लिए गर्व का क्षण बताया है.

पीएम मोदी को मिला यह 28वां विदेशी सर्वोच्च राज्य सम्मान है. सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन और समृद्ध सभ्यताओं में से एक इथियोपिया से यह सम्मान पाना उनके लिए बेहद गर्व की बात है. आगे उन्होंने कहा कि यह केवल अपना नहीं, बल्कि भारत और इथियोपिया की साझेदारी को मजबूत करने वाले सभी भारतीयों का सम्मान है. पीएम मोदी ने कहा कि वह यह पुरस्कार पूरे देशवासियों की ओर से विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं.

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री Abiy Ahmed Ali का भी धन्यवाद किया. उन्होंने बताया कि पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में हुए G20 Summit के दौरान पीएम अबी अहमद अली ने उन्हें पूरे स्नेह के साथ इथियोपिया आने का न्योता दिया था. पीएम मोदी ने कहा कि इस आमंत्रण को वह कैसे ठुकरा सकते थे, इसलिए पहले ही अवसर पर उन्होंने इथियोपिया आने का फैसला किया.

Add Zee News as a Preferred Source


पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अगर यह यात्रा सामान्य कूटनीतिक प्रक्रिया से होती तो शायद इसमें काफी समय लगता. हालांकि इथियोपिया के नेतृत्व के प्यार और अपनत्व के कारण वे महज 24 दिनों के भीतर इस दौरे पर पहुंच सके. उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच गहरे भरोसे का प्रतीक बताया है.

भारत और इथियोपिया के रिश्तों में शिक्षा की भूमिका पर बात करते हुए पीएम मोदी ने शिक्षकों की अहम भूमिका को सराहा है. उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से मानता आया है कि ज्ञान इंसान को मुक्त करता है और शिक्षा किसी भी देश की मजबूत नींव होती है. उन्होंने गर्व के साथ कहा कि भारत-इथियोपिया संबंधों में सबसे बड़ा योगदान भारतीय शिक्षकों का रहा है, जिन्होंने यहां की संस्कृति से जुड़कर कई पीढ़ियों को शिक्षा दी. आज भी कई भारतीय शिक्षक इथियोपिया के विश्वविद्यालयों और Higher educational institutions में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भविष्य उन्हीं साझेदारियों का है जो दूरदर्शिता और आपसी विश्वास पर आधारित हैं. भारत और इथियोपिया मिलकर ऐसे रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो वैश्विक चुनौतियों का समाधान निकाल सकें और नए अवसर पैदा कर सकें.

अंत में पीएम मोदी ने इस सम्मान को देश की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया का यह सम्मान वह भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करते हैं. उन्होंने इसे भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और दोनों देशों की मजबूत दोस्ती का प्रतीक बताया.

यह भी पढ़ें: जिस देश जॉर्डन के दौरे पर गए PM मोदी, वहां का AQI जानते हैं? दिल्ली से तो तुलना भी नहीं कर सकते!

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here