मध्य प्रदेश के जिला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। जिसके द्वारा मुखबिर की सूचना पर शुजालपुर के कमलिया तलाव के समीप से पुलिस ने घेराबंदी कर एक महिला को मदक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया बता दे कि आरोपी महिला का नाम मोहिनी बाई पति हिंदू सिंह कूचबंदिया उम्र 60 वर्ष निवासी कृष्ण नगर कॉलोनी के होना बताया है।जिसके पास से 12 किलो अवैध मदक पदार्थ गांजा कीमत 1 लाख 12 हजार रुपए का जप्त कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पूरा मामला यह है कि शुजालपुर में रहने वाली महिला गंजा तस्करी का काम करती थी वह शहर में गांजे को सप्लाई करती थी 30 से 40 रुपए की एक गांजे की पुड़िया महिला बेचती थी महिला ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि कुछ लोग उसके घर पर आकर यह गांजा देते थे जिससे वह पूडीया बनाकर लोगों को बेचा करती थी महिला ने कहा कि कुछ समय पहले ही ये काम करना चालू किया था वही पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार हमने महिला पर नजर रखी और घेराबंदी कर महिला को पकड़ा वहीं पुलिस के मुताबिक यहां मदक पदार्थ छत्तीसगढ़ के रायपुर से ट्रेन के जरिए सुजालपुर तक आता है1 लाख 20 हजार रूपए का मादक पदार्थ पुलिस ने किया जप्त एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


