उफ्फ ये जानलेवा सख्ती! पुलिस पिटाई ने ली किसान की जान

जबलपुर एसपी ने सस्पेंड किए एएसआई सहित 6 पुलिसकर्मी

जबलपुर। कोरोना संक्रमित एनएसए आरोपी के फरार होने से चर्चा में आए जबलपुर में अब पुलिस की बर्बरता का नया मामला उजागर हुआ है।
लॉक डाउन का पालन कराने के नाम पर पुलिस ने इतना पीटा कि एक व्यक्ति की जान चली गई। बताया जा रहा है कि जबलपुर के किसान बंसी लाल की खेत से वापस आते वक़्त पुलिस ने बेरहमी से की पिटाई की, जो उसके लिए जानलेवा साबित हुई।
पुलिस जुआ की सूचना पर गई थी,लेकिन रास्ते में बंसीलाल उसके सामने पड़ गया। जबलपुर एसपी ने घटना के आरोपी एएसआई और पांच सिपाही निलंबित कर दिए हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here