बारातियों से भरा माल वाहक ट्रक पुलिस ने पकड़ा,ट्रक में 180 बाराती देख दंग रह गई पुलिस।

बुरहानपुर जिले के रेणुका देवी मार्ग पर एक ट्रक में सवार यात्रियों को देखकर हर कोई दंग रह गया, दरअसल इस ट्रक में सवार यात्री महाराष्ट्र के पाडलिया से सारोला गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन इससे पहले यातायात सूबेदार हंसकुमार झींझोरे की नजर ट्रक पर पड़ गई, उन्होंने रेणुका चौराहा ट्रक रोक लिया, इसको चेक किया तो इसमें 180 सवार मिले, इसमें 60 बच्चे, 80 महिलाए और 40 पुरुष शामिल थे, इसके बाद सभी बारातियों को थाने लाकर पानी पिलाया, साथ ही इस तरह जोखिम भरा सफर नहीं करने की समझाईश दी है, वही माल वाहक चालक को भी समझाइए दी गई कि वह ऐसे जोखिम भरे कार्य न करें आम जनता की जान को खतरे में ना डालें lऔर उन्हें दूसरे वाहनों से रवाना किया, फिलहाल चालानी कार्रवाई न करते हुए ट्रक मालिक से वाहन के दस्तावेज बुलाया गया हैं।

यातायात थाना प्रभारी हंस कुमार झिंझोरे ने समझाइश दी कि इस तरह सफर न करें, इससे जान जोखिम में रहती है, छोटी सी गलती जानलेवा साबित हो सकती है, उन्होंने बताया एक बारात पाडलिया से सारोला की ओर रही थी, इसमें 180 लोग बाराती सवार थे, जिसमें 60 बच्चे, 80 महिलाए और 40 पुरूष थे, बारातियों को यातायात थाने लाकर समझाया गया, उन्हें पुराने हादसो के बारे में बताया गया कि किस तरह हादसे होते हैं, छोटी सी गलती की वजह से एक साथ कई लोगों की जान जा सकती है, इस दौरान पुलिस की समझाईश से के बाराती मान गए, और उन्होंने दोबारा माल वाहक वाहन में सफर नहीं करने का प्रण लिया है.।

बाइट:- हंस कुमार झुंझोर यातायात सूबेदार बुरहानपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here