police of Indore has millions of followers on social media, through their dance, control traffic – इंदौर के इस पुलिस के हैं सोशल मीडिया में लाखों फॉलोअर्स, अपने डांस के द्वारा करते हैं ट्रैफिक कंट्रोल

इंदौर के इस पुलिस के हैं सोशल मीडिया में लाखों फॉलोअर्स, अपने डांस के द्वारा करते हैं  ट्रैफिक कंट्रोल

इंदौर:

मध्य प्रदेश के इंदौर में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल रंजीत सिंह अपने खास अंदाज से देश दुनिया में लोकप्रिय हैं, सोशल मीडिया में उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. शहर के व्यस्त चौराहे पर सालों बाद भी आज वो अपने डांस के साथ ट्रैफिक नियंत्रित करते नजर आते हैं.माइकल जैक्सन के मशहूर मून वॉक, डांस की अलग-अलग मुद्राओं का प्रयोग ट्रैफिक के नियंत्रण के लिए रंजीत करते हैं. हलांकि रंजीत सिंह के इस अनोखे सफर के शुरूआत की भी एक दर्दनाक दास्तां है.

यह भी पढ़ें

NDTV के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग सोलह साल हो गए जब से वो इस तरह से अपने काम को कर रहे हैं. एक घटना ने उन्हें बदल कर रख दिया. उस दिन उन्हें अपने संचार उपकरण पर एक संदेश मिला कि एक दुर्घटना हुई थी और मुझे भीड़ को नियंत्रित करने वहां जाना है.जब मैं मौके पर गया, तो मुझे पता चला कि दुर्घटना में मरने वाला व्यक्ति मेरा दोस्त था. जैसे ही में गुस्से में सड़क पार कर रहा था, मेरे अधिकारी ने मुझे बताया, मेरे मूवमेंट को देखकर लोग रुक गए हैं. जिसके बाद से मैंने अपने काम में अपने डांस को शामिल कर लिया और ‘मूनवॉक’ के माध्यम से लोगों को कंट्रोल करने लगा हूं.

Newsbeep

सिंह ने कहा कि वो शुरु से ही डांस प्रेमी रहे हैं लेकिन गरीबी के कारण वो अपने इस कला को आगे नहीं बढ़ा सका. उनकी यह कला वह यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान लाने में भी मदद करता है “लोग बुरे मूड में हैं, लेकिन अच्छा लगता है जब वे मुझे नाचते हुए देखते हैं”

वरिष्ठ अधिकारी भी रंजीत के इस अंदाज के कायल हैं. उनके अधिकारी  डॉ प्रशांत चौबे कहते हैं कि अपने काम को कोई व्यक्ति सिद्धहस्त करता है. वो जिस चौराहे पर काम करते हैं वहां ट्रैफिक अच्छे से चलता है. उसका एक औरा है जिससे वो किसी व्यक्ति को रोक देता है उससे कोई झगड़ता नहीं है. देश के सबसे साफ शहर में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल रंजीत को बेस्ट ट्रैफिक मैनजमेंट के लिये पुरुस्कार मिला है, वो जवानों को बेहतर ट्रैफिक मैनजमेंट के लिये ट्रेनिंग भी देते हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here