सागर। गोपालगंज थाना पुलिस ने सौरव अहिरवार के घर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को घर में अवैध हथियार रखे होने की सूचना मिली थी। तलाशी के दौरान हथियारों के साथ-साथ करोड़ों रुपये की नकदी मिलने की बात सामने आई है।
छापेमारी की सूचना पर प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सौरव अहिरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं बरामद नकदी की गिनती नोट गिनने वाली मशीन से की जा रही है।पुलिस ने मामले की जानकारी जिला प्रशासन और आयकर विभाग को भी दी है। फिलहाल नकदी की कुल रकम और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।


