भोपाल की एशिया की सबसे बड़ी ईदगाह में ईद-उल-अज़हा की तैयारियां जोरों पर, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने लिया जायजा

भोपाल, मध्य प्रदेश: ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के पावन पर्व को देखते हुए, मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने 6 जून को होने वाली ईद की नमाज के मद्देनजर एशिया की सबसे बड़ी ईदगाह का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।डॉ. पटेल ने ईदगाह इबादत परिसर की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और साज-सज्जा का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस साल ईद की नमाज शनिवार सुबह 6:30 बजे होगी।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभालने के लिए ढाई सौ (250) स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। पार्किंग स्थल को भी सुचारु और सरल बनाया गया है ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डॉ. पटेल ने यह भी बताया कि अगले चरण में ईदगाह परिसर में जनता को और भी नए नवाचार देखने को मिलेंगे और इसे नई साज-सज्जा से संवारा जाएगा।

इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट और समाजसेवी एस.एम. हुसैन ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिनका डॉ. सनवर पटेल ने स्वागत किया। इस मौके पर सीईओ महोदया, कार्यालय स्टाफ सहित भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के समस्त पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। ईदगाह परिसर इस समय पूरी तरह से साफ-सुथरा और खूबसूरत नजर आ रहा है, जो ईद के भव्य आयोजन के लिए तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here