इतिहास रचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आज अंबाला एयरबेस से राफेल लड़ाकू विमान में भरेंगी उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हरियाणा के अंबाला एयरबेस से भारत के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक राफेल (Rafale) में उड़ान भरेंगी। राफेल लड़ाकू विमान भारत ने फ्रांस से हासिल किया है।

राष्ट्रपति की यह उड़ान भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) की आधुनिक क्षमता का अनुभव करने और सशस्त्र बलों (Armed Forces) के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।

पहले भी भर चुकी हैं उड़ान

यह दूसरा मौका होगा जब राष्ट्रपति किसी लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। इससे पहले, उन्होंने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरबेस पर सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here