president elect joe biden unveils american economic relief package, american rescue plan covid-19 | Joe Biden ने Corona महामारी से निपटने के लिए बनाया रेस्क्यू प्लान, कहा- देश को मिलेगा 1.9 ट्रिलियन डॉलर का पैकज

वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से निपटने के लिए अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों में 10 करोड़ अमेरिकियों को कोविड-19 का टीका लगाने की अपनी महत्त्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया है. जो बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने अपनी टीम के साथ संकट के समाधान को लेकर अहम बैठक की. गौरतलब है कि अपने चुनाव अभियान के दौरान, बाइडन ने कोविड-19 महामारी (Corona Pandemic) को बड़ा मुद्दा बनाया था और मतदाताओं से इससे निपटने और इससे उत्पन्न आर्थिक संकट को दूर करने का वादा किया था.

सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश

जॉन्स हॉपकिन्स (Johns Hopkins University) यूनिवर्सिटी के कोरोना वायरस ट्रैकर (Coronavirus Tracker) के अनुसार, अमेरिका में अब तक 2 करोड़ 35 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 3,91,955 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका दुनिया में इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित देश है.

100 दिनों में 10 करोड़ टीके की योजना

जो बाइडन ने विलमिंगटन में संवाददाताओं से कहा, ‘अमेरिका में अब तक टीकाकरण अभी तक पूरी तरह विफल रहा है और आज की बैठक में हमने पांच चीजों पर चर्चा की. इन पांच चीजों के जरिए हम स्थिति को बदलने का प्रयास करेंगे, इन पांच चीजों से हम निराशा को आशा में बदलेंगे. ये पांच चीजें हमारे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में 10 करोड़ टीके लगाने के हमारे लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेंगी.’

ये भी पढ़ें- Coronavirus Vaccination अभियान: जानिए कौन है वो खुशनसीब इंसान जिसे लगा कोरोना का सबसे पहला टीका?

उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि हम इसे पूरा कर सकते हैं, और यह साहस और दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का समय है क्योंकि देश का स्वास्थ्य सचमुच दांव पर है. सबसे पहले, हम अधिक प्राथमिकता वाले समूहों के लिए टीकाकरण शुरू करने के उद्देश्य से सभी राज्यों के साथ मिलकर तुरंत काम करेंगे.

महामारी पर जल्द काबू पाने का भरोसा

उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘आप लोगों से मेरा वादा है: हम इस अभियान से इस महामारी को काबू में करेंगे.’ उन्होंने कहा कि इसके लिए संसद को अधिक धन खर्च करने की मंजूरी देनी होगी. प्रेस ब्रीफिंग में लोगों से मास्क पहनने, भीड़भाड़ से बचने और अक्सर अपने हाथों को धोते रहने जैसे बुनियादी सावधानियों का पालन करने की भी अपील की गई.

1.9 ट्रिलियन डॉलर का रेस्क्यू प्लान

बाइडन ने कहा, ‘‘यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है. यह जीवन बचाने के बारे में है. मुझे पता है कि यह एक पक्षपातपूर्ण मुद्दा बन गया है, लेकिन यह मूर्खतापूर्ण है और मूर्खतापूर्ण चीजें हो रही है .’’ बाइडन ने महामारी से निपटने और अस्थिर अर्थव्यवस्था को तात्कालिक सहायता प्रदान करने के लिए 1.9 ट्रिलियन डॉलर के ‘अमेरिकन रेस्क्यू प्लान’ की घोषणा करने के एक दिन बाद यह बात कही.

इस योजना में 400 बिलियन डॉलर कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से खर्च किया जाएगा. इस योजना के तहत पूरे अमेरिका में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाने और महामारी से निपटने संबंधी कई अन्य उपाए किए जाने हैं.

LIVE TV
 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here