प्रधानमंत्री मोदी ने दिव्या देशमुख को दी बधाई, बताया प्रेरणा का स्रोत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को लंदन में वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप के दूसरे चरण के ब्लिट्ज़ सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी, चीन की होउ यिफान को हराने पर हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने गुरुवार देर रात अपने ‘X’ हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दिव्या की इस असाधारण उपलब्धि की सराहना की।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “लंदन में वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप के दूसरे चरण के ब्लिट्ज़ सेमीफ़ाइनल में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी होउ यिफान को हराने पर दिव्या देशमुख को बधाई।

उनकी सफलता उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। यह कई उभरते शतरंज खिलाड़ियों को भी प्रेरित करती है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ।

“दिव्या देशमुख की यह जीत भारतीय शतरंज के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने विश्व की शीर्ष खिलाड़ी को हराकर अपनी प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया है। उनकी यह सफलता निश्चित रूप से देश के युवा शतरंज खिलाड़ियों को इस खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here