प्रियदर्शनी सिंधिया ने बदला चुनाव प्रचार का स्टाइल।

अशोकनगर। भाजपा गुना प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रोयदर्शनी सिंधिया, अपने पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव प्रचार में लगी हुई है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाक़ों का पैदल दौरा कर रहीं हैं एवं नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से चुनाव प्रचार कर अपने पति के लिए वोट मांग रही थी। मगर अब प्रियदर्शनी र सिंधिया ने चुनाव प्रचार की तौर तरीकों में खासा बदलाव किया है । अभी तक गांव में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से अपनी बात कहने वाली श्रीमती सिंधिया ने। भाषण बाजी बंद कर दी है, और भाई सीधे दूर तो दूर मतदाताओं से बात कर रही है। इस दौरान वह गांववासियों की समस्याओं एवं ज़रूरतों को सुन रही हैं। एवं खुद उन समस्याओं को नोट भी कर रही है।आज आज श्रीमती सिंधिया ने गुना लोकसभा कई गाँवो का दौरा किया इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में गाँव के लोगों के बीच पहुंच कर भाषण ना देते हुए वे सभाओं में पहुँच रहे एक एक गांववासियों का नाम एवं ज़रूरत को लिख रहीं हैं, और उन्हें आश्वस्ति कर रही हैं कि चुनाव के ठीक दो महीनों बाद उनकी समस्याओं के निदान के लिए विभिन्न स्थानों पर सहायता शिविर केंद्रीय मंत्री द्वारा लगाये जाएँगे। स्वयं आवेदन लिख रही प्रियदर्शनी सिंधिया की यह फोटो वायरल हो रहीं है। ये भी बता दें कि जगह-जगह उनकी गाड़ी को रोककर उनका स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here