priyanka chopra affordable dress: प्रियंका चोपड़ा की इतनी सस्ती ड्रेस कि आप कहेंगे ‘ये तो हम भी ले सकते हैं’ – priyanka chopra black slip dress is completely budget friendly

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपनी हद से ज्यादा महंगी ड्रेसेस, शूज आदि से लोगों को हैरान करती रहती हैं। हालांकि, यह बाला ट्रू फैशन लवर की तरह छोटे ब्रैंड्स के कपड़े पहनने से भी हिचकिचाती नहीं है। अगर उन्हें कोई ड्रेस पसंद आती है और वह उन पर अच्छी दिखती है, तब चाहे वह सस्ती या फिर बहुत बड़े ब्रैंड की न भी हो, तब भी ये बाला उसे खरीद लेती है। ऐसी ही एक सस्ती ड्रेस में पीसी को तब स्पॉट किया गया था, जब वह अपने पति के साथ पैरिस में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही थीं।

सामने आई तस्वीरों में प्रियंका ब्लैक स्लिप ड्रेस पहनी नजर आई थीं। इसमें स्पैगटी स्लीव्स और डीप कट नेकलाइन थी। इस सैटन ड्रेस का फॉल स्ट्रेट था। इसे पीसी ने ब्लैक कलर के म्यूल्स के साथ मैच किया था।

अगर नहीं चाहते कर्ज में डूबना तो, प्रियंका चोपड़ा के इस पर्स को खरीदने के बारे में आप सोचे भी ना

ब्लैक ड्रेस के साथ प्रियंका ने सिल्वर हूप्स पहने थे। वहीं उन्होंने साथ में स्टाइलिश ब्लैक चश्मा लगाया था। मेकअप को न्यूड शेड रखते हुए प्रियंका ने पाउट को हाईलाइट करने के लिए चैरी रेड लिपस्टिक लगाई थी। वहीं बालों को उन्हें मिडिल पार्टिशन करते हुए सिंपल पोनी में स्टाइल किया था।

जेठ के जन्मदिन पर इतने लाख के ईयररिंग्स पहन पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा

कीमत

रिपोर्ट्स की मानें, तो प्रियंका चोपड़ा की ये ड्रेस Aritzia ब्रैंड की थी। यह एक अपस्केल रिटेल ब्रैंड है, जो सिर्फ महिलाओं के लिए कपड़े बनाता है। प्रियंका की स्लिप ऑन ड्रेस की कीमत 40 अमेरिकी डॉलर बताई जाती है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 3000 रुपये होती है। यह ऐसा अमाउंट है, जिसे शायद कॉलेज गोइंग गर्ल्स भी अफोर्ड कर सकती हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here