priyanka chopra flaunt her mangalsutra: lifestyle priyanka chopra flaunts her mangalsutra on streets of london

1/6

जब मंगलसूत्र पहन के निकलीं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने स्टाइल का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा यूं तो जो कुछ भी करती हैं या पहनती हैं उसे वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता। लेकिन ऐसे में सबसे ज्यादा सुर्खियां प्रियंका ने तब बटोरीं जब लंदन की सड़कों पर वह वेस्टर्न लुक के साथ मंगलसूत्र को फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

2/6

ऑउटफिट के साथ जंच रहा था मंगलसूत्र

इस बात में तो कोई दोराय नहीं कि शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन जब सिंपल सी टर्टल नेक हुडी के ऊपर उन्होंने मंगलसूत्र पहना तो इसका हल्ला दूर तक लग गया।

3/6

कैसी थी ऑउटफिट

लंदन की सड़कों पर प्रियंका चोपड़ा मस्टर्ड कलर के ईनर (हुडी) के साथ पैंटसूट पहने नजर आई थीं, जिसकी कीमत 13 हजार रुपए है। यही नहीं, अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए प्रियंका ने मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी। साथ ही हाथों में Gucci ब्रांड का बैग था।

4/6

ओवरऑल लुक के साथ मंगलसूत्र ने खींचा ध्यान

बता दें, अपने इस मस्टर्ड मोनोटोन लुक को प्रियंका ने ब्लैक गॉगल्स और बूट्स के साथ स्टाइल किया हुआ था। जिसमें दूर से ही उनका मंगलसूत्र सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था।

5/6

हार्ट शेप मंगलसूत्र की कीमत

मिसेज प्रियंका निक जोनस की शादी की सारी जूलरी डिजाइनर सब्यसाची ने डिज़ाइन की थी, इसी में से एक उनका मंगलसूत्र भी था। बता दें प्रियंका के गोल्ड चेन वाले मंगलसूत्र में टीयर शेप्ड डायमंड लॉकेट था जिसमें ठीक ऊपर 3 डायमंड और लगे हुए थे। फिलहाल तो इस मंगलसूत्र की कीमत पता नहीं चल पाई है, लेकिन निश्चित तौर पर यह 20 लाख रुपए से ज्यादा का ही होगा।

6/6

फैंस हो गए इस अदा के कायल

इस बात में कोई दोराय नहीं कि प्रियंका विदेश में रहते हुए भी भारत को अपने दिल में बसाए रखती हैं। ऐसे में उनका यह कदम उनके फैंस को एकदम खुश करने वाल साबित हुआ।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here