Priyanka Chopra: lifestyle priyanka chopra jonas love with wrap dresses

1/6

साड़ी नहीं प्रियंका चोपड़ा को पसंद हैं ये ड्रेसेस

साड़ी नहीं प्रियंका चोपड़ा को पसंद हैं ये ड्रेसेस

प्रियंका चोपड़ा जोनस के ड्रेसिंग स्टाइल से एक बात तो पूरी तरह से साफ है कि जिस तरह का फैशन वो कैरी करती हैं, वो कोई दूसरा नहीं कर सकता। जी हां, प्रियंका ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल से भी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में खुद की एक खास जगह बनाई है। मेट गाला जैसे फैशन इवेंट्स हों या फिर कांस फिल्म फेस्टिवल जैसा बड़ा मंच, प्रियंका हर बार अपने लुक्स से हमें मंत्रमुग्ध करती हैं। हाल ही में जब हमने प्रियंका चोपड़ा के इंस्टग्राम पर उनके डेलीडोस अवतारों पर एक नजर डाली, तो हमने देखा कि प्रियंका जब से विदेश में क्या गईं तब से Wrap ड्रेसेस के लिए उनका प्यार बढ़ता ही जा रहा है।

2/6

Cantaloupe रफल Wrap ड्रेस

Cantaloupe रफल Wrap ड्रेस

अपने पति निक जोनस के साथ पेरिस की गलियों का लुफ्त उठा रही प्रियंका चोपड़ा इस दौरान भी wrap dress को पहनना नहीं भूलीं। न्यूयॉर्क की फैशन ब्रांड Markarain लेबल की डिज़ाइन की हुई plunging neckline वाली Cantaloupe रंग की रफ़ल व्रैप ड्रेस में नजर आई थीं। जिसके साथ मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपकलर उनके लुक को कम्पलीट कर रहे थे।

3/6

सनशाइन येलो

सनशाइन येलो

इटली में छुट्टियां मनाते हुए, PeeCee ने मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई सनशाइन येलो रंग की wrap ड्रेस को पहना था। जिसके साथ डायमंड बिब नेकलेस, मिनिमल मेकअप में वह हर बार की तरह कमाल की लग रही थीं।

4/6

ब्लैक चेक्ड ड्रेस

ब्लैक चेक्ड ड्रेस

प्रियंका चोपड़ा को Wrap ड्रेस कितनी पसंद हैं इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा लीजिए कि वह अपने वेकेशन मूड में भी इन ड्रेसेस को साथ ले जाना नहीं भूलतीं। काम से छुट्टियों के बीच प्रियंका Diane Von Furstenberg की डिज़ाइन की हुई ब्लैक चेक्ड ड्रेस में नजर आई थीं, हाई स्लिट बूट्स के साथ उन्होंने अपने इस लुक को स्टाइल किया था।

5/6

ब्लू Wrap ड्रेस

ब्लू Wrap ड्रेस

PeeCee ने अपनी फिल्म Baywatch के रेड कार्पेट प्रीमियर पर इंक ब्लू शेड की Wrap ड्रेस को पहना था। जिसकी प्लंगिंग नेकलाइन और हाई स्लिट डिज़ाइन इस ड्रेस को खास बना रहे थे। सटल मेकअप के साथ प्रियंका का यह लुक एकदम शानदार था।

6/6

वाइट Wrap ड्रेस

वाइट Wrap ड्रेस

बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स के लिए प्रियंका चोपड़ा वाइट सेक्विन प्लंगिंग नेकलाइन वाली Wrap ड्रेस एकदम कमाल की लग रही थी। सटल मेकअप के साथ सॉफ्ट कर्ल्स उनके इस लुक में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहे थे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here