Priyanka Chopra Oops moment in her black dress: Priyanka Chopra wore black chain link dress

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) इस बात को अच्छे से जानती हैं कि कैसे अपने स्टाइल स्टेटमेंट से दूसरों को इम्प्रेस करना है।लेकिन क्या आप जानते हैं एक मौका ऐसा भी आया था जब सभी की निगाहें बस उनकी एक ड्रेस पर आकर अटक गई थीं।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) सुर्खियों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। वह जब भी अपने पति के साथ बाहर निकलती हैं तो इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि उन्हीं की तरह उनका स्टाइल सेंस भी चर्चा का विषय बने। हालांकि बीते कुछ समय से प्रियंका का झुकाव शीर इन्सर्ट और रिस्की स्लिट्स की तरफ ज्यादा देखने को मिला है। लेकिन अब लगता है कि अभिनेत्री पर इन सिल्हूट्स का खुमार उतरने का नाम ही नहीं ले रहा। तभी तो मेट गाला से कान्स फिल्म फेस्टिवल में वह एक से बढ़कर एक लुक्स में नजर आ रही हैं।

कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि प्रियंका चोपड़ा जब से विदेश क्या शिफ्ट हुईं उनका फैशन पूरी तरह से बदल गया है। वह भारतीय परंपरा को पीछे छोड़ अतरंगे स्टाइल को अपनाने लगी हैं। हालांकि, इस बात में हमें तो कोई सच्चाई दूर-दूर तक नजर नहीं आती।, हां, लेकिन ये जरूर कहा जा सकता है कि अभिनेत्री का हाई स्लिट्स ड्रेसेस को लेकर लगाव कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है क्योंकि वह छोटे से छोटे और बड़े से बड़े इवेंट में इस तरह की ड्रेसेस को पहने नजर आती हैं। ऐसा ही कुछ हमें जोनास ब्रदर्स की डॉक्यूमेंट्री चेज़िंग हैप्पीनेस के प्रीमियर पर भी देखने को मिला जब प्रियंका की जालीदार ड्रेस चर्चा का विषय बन गई थीं। जब दुल्हन के अवतार में दिखीं मलाइका अरोड़ा, तो अरबाज समेत खान परिवार भी हो गया था दीवाना

NBT

अपने पति निक जोनस के साथ प्रीमियर इवेंट पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा इस दौरान इज़राइली डिजाइनर गालिया लाहव (Galia Lahav) के डिज़ाइन किए हुए अल्ट्रा सेक्सी ब्लैक हाई स्लिट गाउन में दिखाई दी थीं। इस गाउन का मुख्य आकर्षण एम्बेलिश्ड मेश इंसर्ट था जो प्रियंका की नेकलाइन को कवर करता हुआ उनके स्लिट से बाहर की ओर झांक रहा था। हालांकि, इस गाउन में प्रियंका की खूबसूरती देखते ही बन रही थी लेकिन जैसे ही प्रियंका ने पीछे की ओर टर्न किया तो उनके लुक ने सब बर्बाद कर दिया।

NBT

जी हां, गालिया लाहव के हाई सिल्ट ब्लैक सिल्क रैप ड्रेस में प्रियंका का फ्रंट लुक काफी कमाल था, लेकिन स्लिट्स के पास लगी जाली ने उनके बैक लुक को काफी भद्दा बना दिया। इस रैप ड्रेस पर लगे शोल्डर पैड्स उनकी इस ड्रेस को पीछे की तरफ से थोड़ा ऊपर उठा रहे थे जिससे प्रियंका को अपनी इस ड्रेस के कारन थोड़ा अनकम्फर्टेबल होना पड़ा। जब प्रियंका चोपड़ा की स्टाइल को नहीं, एक्ट्रेस की नाभि को ताड़ते दिखे लोग

NBT

हालांकि इस ड्रेस में, क्रिस्टल एक्सेंट्स और स्लिट चेन लिंक उनके ग्लैमर को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी। लेकिन नेकलाइन को कवर करती हुई चोकर चैन डिटेलिंग जाली पर हर किसी की नजर अटक रही थी।

NBT

इतना ही नहीं, इस रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने इन-बिल्ट एक्सेसरी लुक को अपनाया हुआ था, जिसमें डायमंड कट्स की छोटी-छोटी बालियां न्यूड टोन मेकअप, मैट लिप कलर और ब्राउन आईशैडो और काजल के साथ अपने लुक को पूरा किया। यही नहीं, ड्रेस के हिसाब से साइड पार्टेड हेयर और ब्लैक पंप के साथ उन्होंने अपने स्लिंकी ब्लैक गाउन को स्टाइल किया था।

NBT

खैर, प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि उनका यह ड्रेसिंग अवतार शर्मीली लड़कियों के लिए नहीं है। लेकिन वे चाहें तो प्रियंका की इस ड्रेस में थोड़ा स्टाइल ऐड ऑन करके अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।

Web Title priyanka chopra wore black chain link dress in chasing happiness premiere(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here