priyanka chopra skincare routine: गॉरजस स्किन को देख नहीं चलता प्रियंका चोपड़ा की उम्र का पता, जानें क्या है दमकती त्‍वचा का राज – priyanka chopra looks younger than husband nick jonas know her beauty secrets

NBT

प्रियंका चोपड़ा आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रही हैं। वह न सिर्फ अपनी दमदार एक्‍टिंग के लिए ही बल्‍कि खूबसूरत फिगर और फ्लॉलेस स्किन के लिए भी जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी की है। लेकिन उनकी गॉरजस स्किन को देखकर उनकी उम्र का पता ही नहीं चलता।

इंस्‍टाग्राम पर उन्‍होंने अपने फैंस के साथ ऐसे कई स्‍किन केयर रूटीन शेयर किए हैं, जिसे आप घर बैठे आजमा सकती हैं। प्रियंका एक ऐसी एक्‍ट्रेस हैं, जो स्‍किन को निखारने के लिए देसी नुस्‍खों को आजमाने से नहीं कतरातीं। अगर आप भी हमारी इस देसी गर्ल का ब्‍यूटी सीक्रेट जानना चाहती हैं, तो जरूर पढ़ें यहां…



दही और हल्‍दी पैक



इस फ्लॉलेस स्किन के लिए प्रियंका चोपड़ा चेहरे पर दही और हल्दी का पैक लगाती हैं। इसे लगाने से स्‍किन की रंगत निखरती है और साथ ही अशुद्धियां दूर होती हैं।

Also read: Face Pack में इन तरीकों से करें हल्‍दी का इस्‍तेमाल, 2 दिन में खिल उठेगा चेहरा

सोने से पहले लगाती हैं नारियल तेल



प्रियंका चोपड़ा मानती हैं कि नारियल तेल स्‍किन की तमाम समस्‍याओं को दूर कर सकता है। वह अपना मेकअप रिमूव करने के साथ ही अपनी स्‍किन को क्‍लीन करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग करती हैं। नारियल तेल को चेहरे पर लगाकर कुछ मिनट छोड़ दें और फिर गीले फेस टॉवल से हल्‍के हाथों से रब करते हुए पोछ लें। इससे स्‍किन एक्‍सफोलिए, क्‍लीन और हाइड्रेट रहती है।

बालों में लगाती हैं इस चीज का तेल



प्रियंका अपने बालों में गुनगुना नारियल और अरंडी का तेल लगाकर सिर की अच्‍छी तरह से मसाज करती हैं। फिर अपने बालों को हॉट टॉवल से बांध लेती हैं। फिर वह अपने बालों को अच्‍छी तरह से शैंपू करके कंडीशनर अप्‍लाई करती हैं। प्रियंका ऐसा बचपन से करती हैं आ रही हैं। इससे बाल लंबे-घंने और काले होते हैं।

Also read: 50 की उम्र तक बाल नहीं होंगे सफेद, अपनाएं ये 6 आयुर्वेदिक घरेलू उपचार

नहाने के लिए लगाती हैं आर्गन ऑयल



प्रियंका चोपड़ा नहाते समय बॉडी लोशन के साथ आर्गन तेल मिक्‍स करती हैं। वह बताती हैं कि इसे उनकी स्‍किन हाइड्रेट रहती है और स्‍किन में चमक आती है। उनका मानना है कि यदि आप महीने में कुछ दिन इस लाइफस्‍टाइल को फॉलो करते हैं, तो यह आपके शरीर को कोमल बनाने में मदद करता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here