priyanka chopra wedding kalire: प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग कलीरों छिपी है उनकी पूरी लव स्टोरी, देखिए PHOTOS – priyanka chopra kalire with these meaningful symbols nick jonas

साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की शादी में यूं तो उनके लहंगे से लेकर उनकी ज्वेलरी तक सबकुछ खास था लेकिन क्या आप जानते हैं प्रियंका ने जो कलीरें पहने हुए थे वह उनकी ‘लव स्‍टोरी’ से जुड़े कई राज को बताते हैं।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलीवुड की कई बड़ी शादियों की तुलना में प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी साल 2018 की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक बन गई है। भले ही दोनों की शादी को एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन आए दिन प्रियंका और निक की शादी से जुड़ा कोई न कोई नया राज सामने आ ही जाता है। अभी कुछ दिन पहले की ही तो बात है जब हमने आपको पीसी के क्रिस्‍चन वेडिंग गाउन के बारे में बताया था। वहीं, अब उनके वेडिंग कलीरों से जुड़ा हमारे हाथ एक ऐसा राज लगा जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

फैशन रूटीन को लगातार फॉलो करने वाली प्रियंका चोपड़ा इस बात को अच्छे से जानती हैं कि कैसे अपने स्टाइल स्टेटमेंट को दूसरों से हटकर बनना है। रेड कार्पेट पर अपने शानदार आउटफिट से लेकर ग्रेसफुल एथनिक वियर तक प्रियंका कभी भी अपनी ड्रेसिंग स्टाइल से हमें निराश नहीं करतीं और यही एक वजह है कि उन्होंने अपनी शादी में सिंदूरी लाल लहंगे से लेकर वाइट क्रिस्‍टल्‍स गाउन तक ऐसे कई सुंदर कस्टममेड ऑउटफिट पहने, जो देखते ही देखते सुर्खियों का हिस्सा बन गए। लेकिन क्या आप जानते हैं अपनी शादी के दिन प्रियंका चोपड़ा ने हाथों में जो कलीरे पहने थे, वह उनकी लव स्टोरी से जुड़े कई राज खोलते हैं। 32 हजार मोती-12 हजार क्रिस्‍टल्‍स के अलावा प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग गाउन पर लिखे हैं ये 8 शब्द

NBT

जी हां, प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग लहंगे और गाउन की तरह उनके वेडिंग कलीरों को भी अलग से डिजाइन किया गया था। प्रियंका के इन डिजाइनर कलीरों की खासियत यह है कि यह उनकी और निक जोनस की लव स्‍टोरी से जुड़ी कई बातों को सिम्‍बॉलिक ढंग से डिसक्‍लोज करते हैं। प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग कलीरे प्योर गोल्‍ड के थे जिसे लखनऊ की फेमस ज्वेलरी डिज़ाइनर मृणालिनी चंद्रा ने डिज़ाइन किया था। प्रियंका अपने लहंगे की तरह अपने कलीरों को भी पर्सनलाइज्‍ड करना चाहती थीं, जिसमें दोनों धर्मों के सिम्‍बल से लेकर उनकी लव स्टोरी तक शामिल है।

NBT

बात करें प्रियंका के कलीरों की तो इसमें क्रिस्‍चन धर्म के क्रॉस से लेकर भगवान शिव के त्रिशूल तक का सिम्‍बल बना हुआ है जो भगवान शिव के प्रति उनकी आस्‍था को दर्शाता है। यही नहीं, इन पर्सनलाइज्‍ड कलीरों के बीचों-बीच एक डिजाइन हॉलीवुड फिल्‍म ‘ब्‍यूटी एंड द बीस्‍ट’ के अंतिम सीन का भी है। ऐसा इसलिए इस फिल्म में उनके पति निक जोनस ने बीस्‍ट के किरदार को अपनी आवाज दी थी जिसे प्रियंका ने बहुत पसंद किया था।

इसी के साथ ही प्रियंका के वेडिंग कलीरों में एक सिम्‍बल ग्रीस शहर का भी है। जहां निक जोनस ने प्रियंका को प्रपोज किया था। यही नहीं, उनके इस कलीरों में मेट गाला के उस दिन का भी जिक्र है जहां वह निक से पहली बार मिली थीं। ‘दुल्हन’ बनी हिना खान, तो बस देखते ही रह गए लोग

NBT

NBT

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा के इस सिंदूरी लाल लहंगे को डिज़ाइन करने में 3,720 घंटे लगे थे जिस पर कोलकाता से 110 कारीगरों ने कन्नौज रोज़ की कशीदाकारी कढ़ाई से तैयार किया था। आधी आस्तीन के ब्लाउज और बॉलगाउन-एस्क स्कर्ट वाले इस लहंगे की बेल्ट पर भी निक जोनस का नाम लिखा था। वैसे निक के लिए प्रियंका की ऐसी दीवानगी देखकर आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। (फोटो-Stories by Joseph Radhik)

Web Title priyanka chopra kalire with these meaningful symbols nick jonas(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here