प्रियंका गांधी की 1000 बसों की लिस्ट में बाइक और ऑटो रिक्शा भी शामिल

प्रियंका वाड्रा बस घोटाला हो रहा ट्रेंड

यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ बोले- करा रहे लिस्ट की जांच

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा उत्तरप्रदेश सरकार को मजदूरों के लिए 1000 बस उपलब्ध कराने की पेशकश नए विवाद में फंस गई है।

उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अभी तक इन बसों को अनुमति नहीं दी, लेकिन इन्हें लेकर राजनीति नए मुकाम पर पहुंच गई है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा सहित कई लोगों ने बस की लिस्ट में दिए गए कुछ रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर दावा किया है कि लिस्ट में बाइक और ऑटो रिक्शा तक को बस बता दिया है। लोगों ने परिवहन विभाग की साइट से इनकी डिटेल साझा की है। इसके साथ ही ट्विटर पर प्रियंका वाड्रा बस घोटाला टॉप ट्रेंड करने लगा।

उत्तरप्रदेश के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी बसों की लिस्ट में कुछ दोपहिया और ऑटो रिक्शा जैसे वाहनों के नम्बर होने की शिकायतें मिलने और उनकी जांच कराने की की बात कही है।


दूसरी तरफ कांग्रेस और प्रियंका गांधी कह रहे हैं कि बसें उत्तरप्रदेश की सीमा पर खड़ी हैं, लेकिन राज्य सरकार उन्हें अनुमति नहीं दे रही। प्रियंका गांधी की पहल पर राजस्थान, उत्तरप्रदेश सहित अन्य जगह से इन बसों का इंतजाम किया गया है। कांग्रेस ने पैदल चल रहे मजदूरों की मदद के लिए ये बसें देने की पहल की।

इस मामले में कांग्रेस का आरोप है कि बीती रात करीब पौने 12 बजे यूपी सरकार ने बस ड्राइवर के नाम लाइसेंस आदि सुबह तक मुहैया कराने को कहा था, सारी जानकारी ईमेल करने के बाद अब तक बसों का उपयोग नहीं हो रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here