गुरु दक्षिणा में प्रोफेसर ने छात्रा से मांगी ‘प्यार की मिठाई’, देखिए फिर आगे क्या हुआ?

Pyar Ki Mithai
Pyar Ki Mithai

धनबाद। छात्रा अपने प्रोफेसर के पास पहुंची और अपने नामांकन की मांग की। नामांकन के एवज में प्रोफेसर ने गुरु दक्षिणा की मांग कर ली। छात्रा भी खुशी-खुशी गुरु दक्षिणा देना चाहती थी। उसने प्रोफेसर से पूछा- सर आपको क्या चाहिए? इस पर प्रोफेसर ने जो गुरु दक्षिणा मांगी, उसे सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। प्रोफेसर ने छात्रा से कहा- मुझे ‘प्यार की मिठाई’ (Pyar Ki Mithai) दे दो। यह सुनकर छात्रा के होंश उड़ गए।

Pyar Ki Mithai Suredra Yadav Professor

यह मामला झारखंड (Jharkhand) राज्य के धनबाद का है। कॉलेज में एक प्रोफेसर ने नामांकन के नाम पर छात्रा से गुरु दक्षिणा के नाम पर प्यार की मिठाई की डिमांड रख दी। इस घटना से हर कोई हतप्रभ है। इस घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल (Bajrang Dal) के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंच गए और कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया। मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल ने महिला सेल द्वारा जांच कराने की बात कही है। वहीं आरोपी प्रोफेसर ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के ऊपर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित छात्रा के द्वारा भी मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आपको बता दें कि मंगलवार को शिक्षक दिवस के दिन कॉलेज में नामांकन के लिए एक छात्रा सिंदरी कॉलेज पहुंची थी।

छात्रा का आरोप है कि यहां के प्रोफेसर सुरेंद्र यादव (Professor Surendra Yadav) ने कॉलेज में नामांकन के लिए मिठाई की मांग की। जिस पर छात्रा के द्वारा मिठाई खिलाने की बात कही गई, लेकिन प्रोफेसर ने कहा कि बाजार में मिलने वाली मिठाई नहीं खानी है, वह तो मैं खरीद कर भी खा सकता हूं, छात्रा ने दोबारा पूछा कि फिर आपको कैसी मिठाई चाहिए। प्रोफेसर ने प्यार की मिठाई की बात छात्रा से कही। इस बात से छात्रा घबरा गई और घर पहुंच कर मामले की जानकारी परिजनों को दी।परिजनों ने यह बात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बताई, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस मामले को लेकर छात्रा के द्वारा सिंदरी थाना में लिखित शिकायत की गई है। वहीं, आरोपी प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार यादव ने छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। प्रोफेसर ने कहा कि नामांकन के बाद छात्रा घर चली गई। मेरे द्वारा किसी तरह की कोई भी आपत्तिजनक बात छात्रा से नहीं कही गई है। उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस बाबत प्रोफेसर ने सिंदरी थाना में शिकायत दी है। वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर केके पाठक ने मामले की जांच की बात कही है। प्रिंसिपल ने कहा कि इस मामले को लेकर कॉलेज की महिला सेल के द्वारा जांच की जाएगी। जांच के बाद जो दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here