प्रोफेसर संजय द्विवेदी बने माखनलाल यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलपति

दीपक तिवारी के इस्तीफे के बाद से खाली था पद

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रोफेसर संजय द्विवेदी बनाए गए हैं। जनसंचार विभाग के प्रोफेसर द्विवेदी इससे पहले कुलसचिव का दायित्व संभाल रहे थे।

माखनलाल विश्वविद्यालय से ही पासआउट संजय स्वदेश, दैनिक हरिभूमि अखबार और न्यूज चैनलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े संजय करीब डेढ़ दशक से माखनलाल विश्वविद्यालय से सम्बंध हैं।

कुलपति का पद दीपक तिवारी के त्यागपत्र के बाद से खाली था। दीपक को पिछली कांग्रेस सरकार में कुलपति जगदीश उपासने की जगह वाइस चांसलर बनाया गया था। आते ही उन्होंने संजय द्विवेदी को कुलसचिव पद से हटाने सहित विश्वविद्यालय में पिछले कार्यकाल की जांच कराई थी।
सत्ता परिवर्तन के बाद दीपक को पद त्याग करना पड़ा। तब से जनसंपर्क सचिव के पास कुलपति का प्रभार था।


वाजपेयी बने कुलसचिव

द्विवेदी के कुलपति बनने के साथ विश्वविद्यालय के मीडिया प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर अविनाश वाजपेयी को कुलसचिव बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here