https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Saturday, December 27, 2025
HomeBreaking Newsराहुल गांधी के पक्ष में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भारी हंगामा, सड़क...

राहुल गांधी के पक्ष में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भारी हंगामा, सड़क से लेकर पटरी तक प्रदर्शन

भोपाल/रायपुर, ब्यूरो। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द होने के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा अलग अलग तरीके से प्रदर्शन जारी हैं।
राजधानी भोपाल में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रानी कमलापति स्टेशन पहुंचकर ट्रेन को रोक दिया।
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता पटेल ऊपर बैठ गए और कुछ कार्यकर्ता इंजन में भी चढ़कर नारेबाजी करने लगे। वही वहीं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में भी युवा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और मशाल जलाकर राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के प्रति विरोध जताया।
कमलनाथ ने बयान जारी करके कहा है कि पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के लिए सड़क पर है। नरेंद्र मोदी सरकार ने राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र करने में सारी हदें पार कर दी हैं। जिस तरह से उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द की गई है, उससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार राहुल गांधी से भयभीत है। कमलनाथ ने सवाल किया कि सरकार उनके उठाए सवालों का जवाब देने के बजाय उन्हें लोकसभा से दूर करने का रास्ता तलाश रही थी।
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जैसी भाजपा संघ मोदी जी की सरकार से उम्मीद थी मोदी अदाणी संबंधों पर वे राहुल जी को संसद में बोलने नहीं देंगे। वही हुआ। राहुल जी के 4 साल पुराने बयान पर उनकी संसद की सदस्यता समाप्त कर दी। लोकतंत्र के मंदिर में नहीं बोलने दोगे तो जनता की अदालत में जाएंगे। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुख और पीड़ा का दिन है। राहुल गांधी पर झूठे मुकदमे लगाकर, न्यायपालिका पर दवाब डालकर उन्हें 2 साल की सजा कराई गई।
देश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर में भी विरोध के स्वर उठे हैं जिला कांग्रेस कमेटी इंदौर के नेताओं ने भी सड़क में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ केंद्र सरकार के विरोध में काले गुब्बारे आसमान में उड़ा कर विरोध प्रदर्शित किया।

छत्तीसगढ़ में उग्र हुआ प्रदर्शन

उधर, छत्तीसगढ़ में भी विरोध प्रदर्शन उग्र रूप ले चुका है। राजधानी रायपुर के भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे। जहां, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पोस्टर पर कांग्रेसियों ने कालिख पोत दिया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच में झड़प हो गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि।बीजेपी राहुल गांधी को डराना चाहते हैं।।राहुल गांधी पूरे देश के लोगों को कहते हैं कि डरो मत।उसे डराने की कोशिश की जा रही है।
यही भूल जनता पार्टी के लोगों ने इंदिरा गांधी के साथ किया था।।इंदिरा गांधी की भी सदस्यता रद्द की गई थी।।इतिहास दोहरा रहा है।इससे हम डरने वाले नहीं हैं हम जनता की अदालत में जाएंगे, जनता के लिए लड़ेंगे।
उधर कांग्रेस के कार्यालय राजीव भवन में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेसियों से बदला लेने के लिए कांग्रेस भवन में पथराव कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam