‘कागजी शेर’ कहे जाने पर भड़के पुतिन: ट्रंप को चेतावनी- यूरोप ने उकसाया तो रूस देगा त्वरित और कड़ा सैन्य जवाब

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद को ‘कागजी शेर’ कहने वाले डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।ट्रंप ने कहा था कि यूक्रेन अपनी जमीन कागजी शेर रूस से लड़कर वापस जीत लेगा। इस पर जवाब देते हुए पुतिन ने ट्रंप को चेतावनी दी कि अगर यूरोप सैन्य गतिविधियों के जरिए उकसाना जारी रखता है, तो रूस त्वरित और कड़ा जवाब देगा।

पुतिन ने गुरुवार को कहा, “हम साफ कर देना चाहते हैं कि रूस को जवाबी कार्रवाई करने में समय नहीं लगेगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस नाटो की तरह कागजी शेर नहीं है और वह सख्त सैन्य फैसले लेने में कभी कमजोरी नहीं दिखाएगा। यह बयान अमेरिका द्वारा यूक्रेन को टॉमहॉक क्रूज मिसाइल दिए जाने की पृष्ठभूमि में आया है, जिस पर रूस भड़का हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here