23 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं ‘राधे भैया’, सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ की री-रिलीज तय

सलमान खान के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। साल 2003 में रिलीज हुई उनकी चर्चित फिल्म ‘तेरे नाम’ एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। करीब 23 साल बाद यह फिल्म 27 फरवरी को दोबारा बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म के दोबारा आने की खबर से फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

‘तेरे नाम’ में सलमान खान ने राधे मोहन का किरदार निभाया था, जिसे आज भी उनके सबसे यादगार और इमोशनल रोल्स में गिना जाता है। उस दौर में सलमान का लंबे बालों वाला लुक और राधे भैया का अंदाज युवाओं के बीच जबरदस्त ट्रेंड बन गया था। कई लोगों ने उनका हेयरस्टाइल तक अपनाया था।

दिवंगत निर्देशक सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने समय में भले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित नहीं हुई थी, लेकिन बाद में इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और यह कल्ट फिल्म बन गई। फिल्म की कहानी, संगीत और सलमान खान का दर्दभरा अभिनय आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है।

अब एक बार फिर ‘तेरे नाम’ की री-रिलीज के साथ दर्शकों को बड़े पर्दे पर राधे भैया का वही दर्द, वही मोहब्बत और वही इमोशन देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि नई पीढ़ी के दर्शकों के लिए यह फिल्म खास अनुभव होगी, वहीं पुराने फैंस के लिए यह यादों को ताजा करने का मौका साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here