radhika madan dressing style is awesome see photos
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/8
इरफ़ान खान की ऑनस्क्रीन बेटी ने ढाया कहर

टीवी सीरियल मेरी आशिकी तुम से ही में नजर आने वाली राधिका मदान इन दिनों फ़िल्मी पर्दे के सफर पर निकलीं हुई हैं। अंतिम बार दिग्गज अभिनेता इरफ़ान खान के साथ दिखाई देने वाली राधिका ने केवल अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत रहीं हैं बल्कि अभिनेत्री का ड्रेसिंग सेंस भी काबिल-ए-तारीफ है।
2/8
राधिका मदान की स्टाइलिश तस्वीरें

टीवी पर अपनी बहू वाली इमेज से बाहर निकल राधिका का फैशन और स्टाइलिंग अब बोल्ड हो चुका है। जी हां, अपने एक्टिंग करियर की तरह राधिका अपने वॉर्डरोब कलेक्शन को भी काफी अपडेटेड रखती हैं, उन्हें लेटेस्ट ट्रेंड्स के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना आता है। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं उनके ऐसे ही कुछ स्टाइलिश लुक्स।
3/8
प्रिंटेड ब्लू साड़ी

फेमस डिज़ाइनर मिश्रु की डिज़ाइन की हुई हैंडमेड ब्लू साड़ी के साथ V शेप ब्रालेट ब्लाउज में राधिका का लुक देखने लायक है। सिंपल सी साड़ी को उन्होंने बहुत ग्रेस और एलिगेंस के साथ कैरी किया है। मिनिमल मेकअप के साथ स्मोकी आईज उनके लुक में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहे।
4/8
ओवल शेप गाउन

मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन किए हुए ओवल शेप गाउन में राधिका काफी वर्सटाइल, एक्सपेरिमेंटल और फीयरलेस नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप के साथ स्मोकी आईज और कर्ली हेयर्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।
5/8
थाई-हाई स्लिट गाउन

मंदिरा विर्क के डिज़ाइन किए हुए पिंक थाई-हाई स्लिट गाउन को राधिका मदान ने बहुत ही एफर्टलेस होकर कैरी किया है। न्यूड मेकअप के साथ बिखरे बाल उनके स्टाइल में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहे।
6/8
पिंक फ्रिल मिनी ड्रेस

राधिका के फैशन डिजास्टर को देखकर एक बात तो समझ आ गई कि वो इस बात को अच्छे से जानती हैं कि किस मौके पर किसी तरह से ऑउटफिट कैरी करना है। अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम के प्रमोशन के लिए ड्रेसअप हुई राधिका मदान इस दौरान पिंक फ्रिल मिनी ड्रेस में नजर आईं। सटल मेकअप के साथ साइड पार्टेड हाफ कर्ल्स उनके लुक को पूरा कर रहे थे।
7/8
पोल्का डॉट्स रफल ड्रेस

H&M ब्रांड के कलेक्शन से पहनी पोल्का डॉट्स रफल ड्रेस में राधिका की खूबसूरती देखते ही बन रही है। रफल स्लीव्स वाला क्रॉप टॉप विद A लाइन स्कर्ट उनके लुक को क्लासी बनाने का काम कर रहा है। राधिका बहुत खूबसूरती से ऐसी ड्रेसेस कैरी करना जानती हैं।
8/8
ऑरेंज को-ओर्ड सेट

ऑरेंज ट्यूब टॉप के साथ मैचिंग पैरेलल पैंट में राधिका का लुक एकदम परफेक्ट है। मिनिमल मेकअप मिडिल पार्टेड हेयर्स और सेमी न्यूड लिप कलर उनके इस लुक में कोई कमी नहीं छोड़ रहा। उन्हीं की तरह उनका का ये लुक स्टाइल और एनर्जी से भरपूर है।
Source link

