Rahul Gandhi Photo On Burj Khalifa Is Doctored Video Viral Rt | बुर्ज खलीफा इमारत पर राहुल गांधी की फोटो निकली फर्जी, यहां देखें वीडियो

बुर्ज खलीफा इमारत पर राहुल गांधी की फोटो निकली फर्जी, यहां देखें वीडियो



दुनिया की सबसे लंबी दुबई की प्रसिद्ध बु्र्ज खलीफा इमारत पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

फेसबुक पर वायरल हो रहे इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. लेकिन इस वीडियो के बारे में चौंकाने वाली बात यह है कि यह फर्जी है.

इस बात का पता वीडियो के किनारे पर लगे बियूगो सिंबल से लगा. यह एक एडिटिंग ऐप है जिससे आप किसी वीडियो को एडिट कर सकते हैं और उसमें
अपनी फोटो लगा सकते हैं.

इंटरनेट पर ऐसे कई वीडियो हैं जिन पर लोगों ने बुर्ज खलीफा पर अपनी फोटो लगाई है. ये सारे वीडियो बियूगो से बनाए गए हैं. हालांकि बूयूगो के सिंबल
को एडिट नहीं किया जा सकता.

बुर्ज खलीफा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस बारे में बताया गया है कि यह वीडियो फर्जी है. बुर्ज खलीफा के ट्विटर हैंडल पर अक्सर इमारत में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी जाती है.

इससे पहले बुर्ज खलीफा ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर उनकी तस्वीर को साझा किया था.

ये भी पढ़ें: किसान की 6 महीने की कमाई 490 रुपए, राहुल ने कसा PM पर तंज- जुमले, तेरे जुमले

ये भी पढ़ें: ‘महागठबंधन का भविष्य नहीं’ बयान पर लालू का पलटवार, नीतीश को कहा ‘पलटू दगाबाज’

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here