Rahul Gandhi slams Modi govt over pricing of Gas Petrol Diesel – मोदी सरकार ने किया GDP का जबरदस्त विकास, गैस-डीजल-पेट्रोल के दामों पर राहुल गांधी का तंज

राहुल गांधी वायनाड से सांसद हैं. (फाइल फोटो)

खास बातें

  • राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज
  • गैस-डीजल-पेट्रोल के दामों पर तंज
  • कई राज्यों में सर्वोच्च स्तर पर तेल की कीमतें

नई दिल्ली:

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं और मोदी सरकार कर इकट्ठा करने में व्यस्त है. एक सप्ताह में चौथी बार कीमतों में वृद्धि के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंचने के एक दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह टिप्पणी की है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी जी जीडीपी- गैस, डीजल और पेट्रोल में बेतहाशा वृद्धि लाए हैं.”

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘लोग महंगाई से परेशान हैं और मोदी सरकार कर इकट्ठा करने में व्यस्त है. मोदी जी ने ‘GDP’ यानी गैस-डीज़ल-पेट्रोल के दामों में ज़बरदस्त विकास कर दिखाया है. जनता महँगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त.”

Petrol-Diesel Prices Today: दिल्ली में ईंधन के दामों में लगी आग, अब तक के सर्वोच्च स्तर पर बिक रहा पेट्रोल

गौरतलब है कि कीमतों में वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 85.70 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 92.28 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. इसी प्रकार से दिल्ली में डीजल के दाम 75.88 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 82.66 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

VIDEO: हॉट टॉपिक : महानगरों में फिर महंगा हुआ पेट्रोल डीजल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here