
राहुल गांधी ने कुछ देर पहले ट्वीट किया है. (फाइल फोटो)
खास बातें
- राहुल गांधी का पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला
- भारत-चीन विवाद को लेकर साधा निशाना
- बोले- PM के सिवा हर किसी को भारतीय सेना पर भरोसा
नई दिल्ली:
कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत-चीन सीमा विवाद के मुद्दे को लेकर एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा है. कुछ देर पहले राहुल ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री के सिवा हर कोई भारतीय सेना की क्षमता और वीरता में विश्वास करता है. जिनकी कायरता ने चीन को हमारी जमीन लेने की अनुमति दी. जिनके झूठ से यह सुनिश्चित होगा कि वे इसे बनाए रखेंगे.’
यह भी पढ़ें
राहुल गांधी लगातार भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं. इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था, ‘भारत सरकार लद्दाख में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है. जमीनी हकीकत संकेत दे रही है कि चीन तैयारी कर रहा है और मोर्चा साधे है. प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत साहस की कमी और मीडिया की चुप्पी की भारत को बहुत भारी कीमत चुकानी होगी.’
Everybody believes in the capability and valour of the Indian army.
Except the PM:
Whose cowardice allowed China to take our land.
Whose lies will ensure they keep it.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 16, 2020
राहुल गांधी ने देश के आर्थिक हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था, ‘शहर में बेरोजगारी की मार से पीड़ितों के लिए मनरेगा जैसी योजना और देशभर के गरीब वर्ग के लिए न्याय योजना लागू करना आवश्यक है. ये अर्थव्यवस्था के लिए भी बहुत फायदेमंद होगा. क्या सूट-बूट-लूट की सरकार गरीबों का दर्द समझ पाएगी. EIA 2020 ड्राफ्ट का मकसद साफ है, देश को लूटना. यह एक और खौफनाक उदाहरण है कि भाजपा सरकार देश के संसाधन लूटने वाले चुनिंदा सूट-बूट के मित्रों के लिए क्या-क्या करती आ रही है. लूट और पर्यावरण विनाश को रोकने के लिए EIA 2020 के मसौदे को वापस लिया जाना चाहिए.’
VIDEO: रोजगार को लेकर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला

