Tuesday, July 1, 2025
HomeBreaking Newsराहुल, प्रियंका, कमल नाथ दिग्विजय का हो रहा विकास, बाकी कांग्रेस अनाथ...

राहुल, प्रियंका, कमल नाथ दिग्विजय का हो रहा विकास, बाकी कांग्रेस अनाथ : सीएम



भोपाल। आज भाई दूज है, तुम्हारा भाई आज ये संकल्प है ले रहा है कि बहनों की आंखों में आंसू नहीं रहने देगा। बहनें मजबूर नहीं रहेंगी,  मैं उनको गरीबी के दलदल से बाहर निकालूंगा। बहनें मेरे लिए चुनाव का मुद्दा नहीं, यह मेरे लिए श्रृध्दा का विषय है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी जनसभा के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री ने भाई दूज के दिन भी धुआंधार प्रचार किया और 11 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की।
*राहुल प्रियंका पर कसा तंज, वे तो डबल मनोरंजन*
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार डबल इंजन की सरकार है, डबल इंजन की सरकार में मोदी जी वहां हैं और मामा यहां हैं, लेकिन कांग्रेस में केवल मनोरंजन है। हम डबल इंजन हैं तो वो दोनों भाई-बहन डबल मनोरंजन हैं।  दोनों भाई-बहन मनोरंजन करने ही मध्यप्रदेश आते हैं और लगातार झूठ बोलते हैं। प्रियंका गांधी कहती हैं कि, 3 साल में केवल 21 लोगों को रोजगार मिला। कभी वो बता देती हैं कि, भगवान राम को 13 साल के लिए वनवास हुआ था, अब उनको यही पता नहीं है की राम भगवान को वनवास कितने साल हुआ था।
*कांग्रेस में मची जूतम पैजार*
मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता कमल नाथ और दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का भूतकाल बंटाढार था, कांग्रेस का वर्तमान जूतम पैजार है और कांग्रेस का भविष्य है, केवल हमारा परिवार है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मैडम सोनिया गांधी और यहां मध्य प्रदेश में कमल नाथ, दिग्विजय सिंह का सिर्फ एक ही लक्ष्य है ‘हमारा परिवार’ बाकी पार्टी, प्रदेश की जनता और विकास से इनका कोई लेना-देना नहीं है। मिस्टर बंटाढार के जमाने में प्रदेश में न तो बिजली थी, न पानी था और न ही सड़कें थी।
*दिग्विजय-कमल नाथ चक्की के दो पाट, बारीक पिस रहे कार्यकर्ता*
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस में ऊपर भी केवल दो यानी राहुल-प्रियंका का विकास हो रहा है और अपने मध्य प्रदेश में भी दो यानी कमल नाथ-दिग्विजय का विकास हो रहा है, बाकी कांग्रेस पूरी तरह से अनाथ है। कांग्रेस में दिग्विजय कमल नाथ के दो पाट हैं और इन दोनों पाटों के बीच कार्यकर्ता बारीक पिस रहें हैं। यही वजह है कि, हमारे कुछ साथी कांग्रेस छोड़कर हमारे पास आ गए हैं। यह कांग्रेस पार्टी कभी भी प्रदेश और जनता का भला नहीं कर सकती है।
*भईया शिवराज ने लाड़ली बहनों के साथ मनाया भाईदूज*
यूं तो बहुत से मौकों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी त्योहार अपनी लाड़ली बहनाओं के साथ ही मानते हैं। एक ऐसा ही मौका आज भी देखने को मिला। भाईदूज के दिन भी सीएम शिवराज ने दूज का ये पावन पर्व अपनी लाड़ली बहनों के साथ ही मनाया। इस दौरान बहनों ने अपने लाड़ले भैया शिवराज की आरती उतारी, माथा चूंमा और मुंह मीठा करवाया। सीएम ने भी बहनों के पैर छूंकर उनका आशीर्वाद लिया। बहनों के साथ भाईदूज का ये नज़ारा हर सभा से पहले देखने को मिल रहा था। भाई-बहनों के बीच का ये प्यार, दुलार, प्रेम और स्नेह देखते ही बन रहा था।
*आदिवासी भाई-बहनों के साथ अंतरात्मा का रिश्ता : सीएम* शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आदिवासी भाई-बहनों की जिंदगी बदले इसलिए पेसा एक्ट भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश की धरती पर लागू किया है। अब तेंदूपत्ते की तुड़वाई 3000 रुपए नहीं बल्कि 4000 रुपए प्रति मानक बोरा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, मैं तेंदूपत्ता तोड़ने वाले भाई बहनों के पांव में जूते-चप्पल पहनाता हूं तो कांग्रेस को तकलीफ होती है, कहते हैं कि, ये तो जूते-चप्पल पहना रहा है, मैंने कहा, जब गरीब भाई-बहन नंगे पांव होते हैं और उन्हें कांटा चुभता है तो उस दर्द को सिर्फ शिवराज ही समझ सकता है, क्योंकि वो कांटा उनके पांव में नहीं मेरे सीने में चुभता है। मेरे भाई-बहनों के साथ मेरा अंतरात्मा का रिश्ता है। ये कभी कांग्रेस और उसके नेता नहीं समझ सकते हैं।
*बची हुई बहनों का नाम भी लाड़ली बहन योजना में जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसियों को तकलीफ है कि, मैं बहनों के खाते में पैसा डाल रहा हूं, लेकिन बहनों के खातों में पैसा डालने से मुझे कोई नहीं रोक सकता। अब 21 साल की अविवाहित बहन भी पात्र होगी और चुनाव के बाद जिनके नाम रह गए हैं उन्हें जोड़ दिया जाएगा। वहीं सीएम ने कहा कि, 60 वर्ष की माताओं की पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपये की जाएगी। लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना और उसके आगे का सफर है लखपति बहना, हर बहन को लखपति दीदी बनाना है। सीएम राइज स्कूल बन रहें हैं, ये प्राइवेट स्कूल्स से भी बेहतर है जहां शिक्षा फ्री में होगी। भांजे-भांजियों को लैपटॉप और ई-स्कूटी दी जा रही है। ये शिव संकल्प है कि, मेडिकल और इंजीनिरिंग कॉलेज में पूरी फ़ीस भाजपा सरकार ही भरवाएगी। प्रत्येक परिवार एक रोजगार की व्यवस्था करेंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना बनाई है जिसमें पक्के मकान बनाने के लिए पैसे दिए जाएंगे। रसोई गैस का सिलेंडर 450 रुपये में दिया जाएगा। बढ़े हुए बिजली के बिल भी भरवाए जाएंगे।  
*भाजपा की जीत का दिलाया संकल्प*
सीएम शिवराज ने विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी दुनिया के अद्भुत नेता हैं, मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और मध्यप्रदेश भी विकास के मामले में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया है। प्रदेश में विकास को और बेहतर गति देने के लिए सभी भाजपा उम्मीदवारों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना है और मध्यप्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाना है। सीएम शिवराज ने उपस्थित जनसमुदाय को भाजपा की जीत का संकल्प दिलाया।  
*इन 11 विधानसभा सीट में मुख्यमंत्री ने किया प्रचार*
सुवासरा, मंदसौर, सैलाना, बड़नगर, उज्जैन उत्तर, घट्टिया, उदयपुरा, शमशाबाद, गंजबासोदा, विदिशा और नरेला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100