अवैध शराब संग्रह पर गढ़ीमलहरा के चौरसिया मोहल्ले में छापामार कार्रवाई

छतरपुर कलेक्टर जैसवाल के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है जिसमें सहायक आबकारी आयुक्त भीम राव वैध के मार्गदर्शन में 29 मार्च की रात्रि को गढ़ीमलहरा के वार्ड क्रमांक 12 (चौरसिया मोहल्ला, पुराना बाजार) में अवैध मदिरा संग्रह के विरुद्ध व्यापक कार्यवाही की गई। जिसमें आबकारी टीम एवं गढ़ीमलहरा थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी की ढाबा आदि अवैध मदिरापान गृहों में मदिरा खपाने के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में मदिरा संग्रहित की गई है।

सूचना पर औचक कार्यवाही करते हुए गढ़ीमलहरा टाउन से 142 लीटर देशी व विदेशी अवैध शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जिसकी विवेचना जारी है। जप्त मदिरा में गोवा इंग्लिश विस्की , किंगफिशर बीयर, एवं देशी सादा मदिरा के पाव बरामद हुए। आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 72 हजार रूपये है। सहायक आबकारी आयुक्त श्री वैध ने बताया की इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here