Raigad News In Hindi : Raigarh News – chhattisgarh news if the helplessness of the hungry is not seen then the vegetable vendors formed a committee giving food to 200 people every day | भूखों की लाचारी देखी नहीं गई तो सब्जी विक्रेताओं ने बनाई समिति, हर रोज 200 लोगों को दे रहे खाना


लॉकडाउन के कारण कुछ लोगों को भोजन नहीं मिलने का पता चला तो वार्ड नंबर 41 छातामुड़ा के टिकरापारा मोहल्ले के लोगों ने एकजुट होकर ऐसे लोगों की मदद के लिए समिति बना ली।

इस मोहल्ले के कई लोग सब्जी बेचते हैं। बेहसहारा और प्रवासियों की लाचारी देखकर इन लोगों ने पड़ोसियों से चर्चा की और मारूति नंदन सेवा नाम से एक समिति बना ली। 25 से ज्यादा सदस्यों ने मिलकर एक क्विंटल चावल, एक क्विंटल आलू, 50 किलो दाल सहित अन्य जरूरी सामान इकट्‌ठा कर लिए हैं। इस समिति ने खाना बना प्रशासन की अनुमति के बाद लोगों में बांटना शुरू कर दिया है। एक हेल्पलाइन नंबर 8269845390 जारी किया गया है। जिसे जरूरत हो वह फोन कर सकता है।

150 पैकेट अनाथालय सेंटर में दे रहे हैं रोज

समिति के उपाध्यक्ष मार्कंडेय कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन की तरफ से स्टेशन चौक, शनि मंदिर, चमड़ा गोदाम, अनाथालय आश्रम में बांटने का आदेश मिला है। समिति हर रोज 150 पैकेट अनाथालय में जमा कराएगी और बाकी 50 पैकेट अलग-अलग क्षेत्रों में वहां मौजूद दो महिला पुलिसकर्मियों की मदद से लोगों को बांट रही है। शनिवार को शनिमंदिर के पास असहाय लोगों में खाने के पैकेट दिए गए। जरूरतमंद लोगों के कहने पर अब अनाथालय आश्रम में शाम को पैकेट दिया जाएगा।

शनि मंदिर के नजदीक गरीब जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटते समिति के सदस्य।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here