सारंगढ़ | लॉकडाउन में जरूरतमंदों व श्रमिकों के रहने, खाने के उचित प्रबंधन के लिए बस स्टैंड के रैन बसेरा को पुनर्वास केंद्र के बनाया गया है। एसडीएम चंद्रकांत वर्मा ने बताया कि यह बहुत चुनौती पूर्ण समय है। ऐसे में लोगों की सेहत की रक्षा में जो लोग लगे हैं, उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साह बढ़ाना तथा उनको प्रेरित करते रहना हम सबकी जिम्मेदारी है। सीएमओ संजय सिंह ने बताया कि रैन बसेरा के पुनर्वास केंद्र में 40 बैड लगवाए गए हैं। महिला समूह इनके खाने और स्वास्थ्य विभाग उनकी जांच की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।