जयपुर। राजस्थान में मौसम का बदलाव जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में 28 और 29 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है, जबकि 28 सितंबर को बीकानेर संभाग में भी बारिश हो सकती है। बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन फसलों को नुकसान की स्थिति भी सामने आई है।


