रायपुर. रायपुर (Raipur) में आज विमान हादसा होते होते बचा. रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट बर्ड हिट की शिकार हो गयी. उससे कोई पंछी टकरा गया. उसके बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया. विमान में 179 यात्री सवार थे. इसी विमान में केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी थीं.
एयर इंडिया के 179 यात्रियों की आज जान बच गयी. रायपुर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AIC469 A320 Reg – VTEXB में ये हादसा होते होते बचा. रायपुर से दिल्ली रवाना करने के लिए सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर विमान को रनवे पर उतारा गया था. अनुमान लगाया जा रहा है कि उसी दौरान कोई पक्षी विमान से आकर टकरा गया. फ्लाइट 10 बजकर 5 मिनट पर टेकऑफ लेने ही वाली थी कि तभी पायलट की नजर उस पर पड़ गयी और फ्लाइट तुरंत रोक दी गयी. इससे बड़ा हादसा टल गया.
सभी यात्री सुरक्षित
रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि एयर इंडिया की इस फ्लाइट में 179 यात्री सवार थे. बर्ड हिट की वजह से फ्लाइट को रद्द किया गया है. उन्होने बताया कि आरडब्ल्यूवाई के निरीक्षण में फ्लाइट की जांच की गयी तब पक्षी के अवशेष विमान में मिले. एयर इंडिया के इंजीनियर्स पूरे विमान का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं. सभी यात्रियों को सुरक्षित फ्लाइट से बाहर उतार लिया गया है.
ये भी पढ़ें-Interesting: पति को बचाने भालुओं से भिड़ गई महिला, जानिए किन हालातों में हुआ हमला
केंद्रीय मंत्री भी थीं सवार
जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट में केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी दिल्ली रवाना होने वाली थी. रेणुका सिंह दिल्ली में होने वाली केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में शामिल होने आज सुबह रायपुर से रवाना हो रही थीं इसी दौरान ये वाकया हुआ. इसके बाद रेणुका सिंह दोपहर 12 बजे की फ्लाइट से रवाना हुईं. एयरपोर्ट के निदेश राकेश सहाय के मुताबिक एयर इंडिया के इस विमान में सवार बाकी यात्रियों के लिए भी दिल्ली से दूसरी फ्लाइट बुलायी गयी है. दोपहर 3:00 बजे एक विशेष आएगा. आज शाम उसी विमान से यात्रियों को दिल्ली भेजा जाएगा.
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.
Source link


