Raipur News In Hindi : All the border roads of the state were sealed, 7 roads connecting Bargarh to Chhattisgarh closed | राज्य के सभी सीमावर्ती सड़कों को सील किया गया बरगढ़ से छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले 7 रास्ते बंद

  • करोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नवीन सरकार का निर्णय, प्रदेश के अंदर-बाहर आने और जाने पर प्रतिबंध
  • राशन सामान और दवाइयों के लिये किसी भी प्रकार की कोई रोक नहीं, आगामी आदेश तक सभी रास्ते सील

दैनिक भास्कर

Apr 01, 2020, 03:01 PM IST

बरगढ़. करोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी सीमावर्ती रास्तों को सील करने का आदेश दिया है। बरगढ़ जिला प्रशासन ने भी पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ से ओडिशा वाया बरगढ़ होकर जोड़ने वाले सभी 7 रास्तों को सील कर दिया है। इस वजह से राज्य के बाहर से आने वाले लोगों के लिए बरगढ़ जिले में प्रवेश करना अब असंभव हो गया है। 
इसके अलावा जिलावासियों को भी जिले की सीमा से बाहर जाने से रोका जा रहा है। बरगढ़ जिला इस समय चारों ओर से सील कर दिये जाने से बाहर से आने वाले लोगों के अलावा यान वाहन पर रोक लगा दी गई है। जबकि राशन सामान और दवाइयों के लिये किसी भी प्रकार का कोई रोक नहीं है। इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रशासन ने बताया कि बरगढ़ जिले को छत्तीसगढ़ से जोड़ने के लिये एक राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एक राज्य राजमार्ग सहित 5 अन्य रास्तों को मिलाकर कुल 7 रास्ते हैं। सभी बरगढ़ जिला प्रशासन के निर्देश पर आगामी निर्देश आने तक के लिए सील कर दिया गया है।  

वहीं स्टेट हाईवे-6 पर सोहेला ब्लॉक के पंडकीपाली अंतर्गत लुहुराचट्टी, बरगढ़ अम्बाभोना राज्य राजमार्ग पर स्थित रुचिदा, अम्बाभोना ब्लाक के कण्डपला, सोहेला ब्लाक के ग्रींजोल, पाइकमाल ब्लॉक के चरदापाली पंचायत अंतर्गत गुंडीचाडिही, झारबंध ब्लॉक के जगदलपुर सीमावर्ती रास्ते को सील कर दिया गया है। 

लुहुराचट्टी के सीमावर्ती रास्ते भी सील किए गये 
एसपी पद्मिनी साहू के निर्देश पर डीएसपी सचिदानंद कुआं के नेतृत्व में एवं सोहेला थाना अधिकारी निर्मल महापात्र के सहयोग से मजिस्ट्रेट अशोक गडतिया की उपस्थिति में पुलिस की एक टीम ने लुहुराचट्टी सीमावर्ती रास्ते को सील कर दिया। इस स्थिति का निरीक्षण करने खुद कलेक्टर ज्योतिरंजन प्रधान ने लुहुराचट्टी सीमा पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। वहीं अन्य सीमाओं पर भी पुलिस एवं प्रशासन की ओर से रास्तों को सील कर दिए गए हैं।

लुहुराचट्टी सीमा पर 33 लोगों को रोका गया

स्टेट हाईवे-6 पर लुहुराचट्टी सीमा पर छत्तीसगढ़ से ओडिशा में आने करने का प्रयास करने वाले चार दलों के 33 लोगों को पुलिस पकड़ा है? सभी को सैनेटाइज केंद्र में रखा गया है। सोहेला के बीडीओ विकारंजन कर ने कहा कि ट्राली वाले वाहन को त्रिपाल ढंककर असुरक्षित रुप से बरगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले 12 लोगों को पुलिस दल ने रोक। तेलंगाना राज्य के विभिन्न स्थानों में ऑटो ड्राईवर, दुकानों में सर्विसमैन, कुली मजदूरी करने वाले ये युवक बिहार के गया जिले स्थित अपने घर लौट रहे थे। वहीं छत्तीसगढ़ से कालाहांडी लौट रहे 5 युवक, झारखंड लौट रहे 16 युवकों सहित कुल 33 लोगों को सीमा पर रोका गया। पश्चिम बंगाल की ओर दो बाइक से लौट रहे 5 युवक छत्तीसगढ़ लौट गये। रोके गए इन 33 लोगों को आइसोलेशन केंद्र में रखा गया है।

इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी

खरियार रोड | कोरोना पीडितों के इलाज का पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। ओडिशा सरकार के प्रवक्ता सुब्रत बागची ने उक्ताशय की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से निपटने के लिए सरकार द्वारा गैर सरकारी अस्पतालों से भी अनुबंध किया गया है। संक्रमित व्यक्ति की चिकित्सा, रहने और भोजन का खर्च सरकार वहन करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश से बाहर विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन के दौरान फंसे लोगों की मदद के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है।वरिष्ठ प्रशासक बतौर नोडल अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अब तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में 252 अस्थायी शिविरों में प्रदेश के बाहर के लोगों की व्यवस्था की जा चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 2261 गांवों और 80 शहरी क्षेत्र में असहाय लोगों को पका भोजन देने की व्यवस्था की जा चुकी है।सुब्रत बागची ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन और कोविड-19 के लिए जारी गाइडलाइन का 90 प्रतिशत लोग पालन कर रहे हैं।10 प्रतिशत लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here